Saturday, April 26, 2025

दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान चांद बाग इलाके की रहने वाले शबनम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:46 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दयालपुर थाने में हुई घटना के संबंध में कॉल मिली। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी उम्मीद (40) और शबनम चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए पर रहते थे। उनकी शादी को सात साल हो गए। उम्मीद एक बढ़ई के तौर पर काम करता है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ”घटना वाले दिन दंपति की जमकर लड़ाई हुई। इस बीच उम्मीद ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”दंपति के चार बच्चे हैं, तीन वर्तमान शादी से और एक नौ वर्षीय बेटी मृतका की पिछली शादी से।

[irp cats=”24”]

डीसीपी ने कहा, ”उम्मीद को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। दयालपुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय