Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में हिंदुओं ने उडाया रंग और गुलाल, मुस्लिमों ने पढ़ी जुमा की नमाज

गाजियाबाद। गाजियाबाद में होली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय या विवाद की घटना सामने नहीं आई। गाजियाबाद के वसुंधरा में स्थानीय लोगों ने जमकर होली का आनंद लिया। होली के दूसरे दिन थानों और पुलिस लाइन में पुलिस की होली हुई। जिसमें डीजे की धुन पर जमकर रंग और गुलाल उड़ा और पुलिसकर्मियों ने डॉस किया। शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में लोगों ने रंगों और कीचड़ संग जमयकर होली खेली।

 

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की गाड़ी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट,बाल बाल बचे!

जिले में शुक्रवार को होली का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक होली के रंग में डूबे झूमते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही।

 

 

सनातन धर्म को बदनाम करने वालों का जवाब है ‘होली’: योगी

गाजियाबाद के विभिन्न कॉलोनियों और सोसायटियों में गुलाल उड़ाया और पिचकारियों से लोगों पर रंग बरसाया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने इस त्योहार का भरपूर आनंद उठाया। राजनगर एक्सट्रेंशन में ढोल की थाप पर लोगों ने नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग-बिरंगे चेहरे देकर शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भी टोलियां बनाकर रंग-गुलाल उड़ाए और पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया। दिन में 2.30 बजे मुसलमानों ने मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की। इस दौरान पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

 

बागपत में होली की मस्ती के बीच सरे शाम युवक की गोली मारकर हत्या

 

रंग में सराबोर दिखे लोग

वसुंधरा, वैशाली, राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटियों में होली के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने पिचकारियों से दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर रंग डाला। जबकि बड़ों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर डीजे पर होली के गीतों की धुन बजाई गई। जिस पर लोगों ने जमकर डॉस किया। कविनगर, आरडीसी, राजनगर में भी लोगों ने जमकर होली खेली। इसके अलावा मोहननगर, साहिबाबाद, विजयनगर आदि इलाकों में दोपहर बाद तक लोग होली के रंग में सराबोर दिखे।

 

 

कॉलोनियों में दोपहर तक होली की मस्ती

होली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कॉलोनियों में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाए और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई जगहों पर फूलों से होली खेली गई। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीण इलाकों में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रंगों की इस मस्ती में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन की सतर्कता के चलते त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। होली ने एक बार फिर प्रेम, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। लोगों ने समाज में मिलजुल कर होली खेली।

 

 

जुमे की नमाज भी हुई संपन्न

शुक्रवार करीब 2:30 बजे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक दुरूस्त कर दी गई। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल मस्जिद के बाहर तैनात किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जुमे की नमाज में शहर और देश में अमन और शांति के लिए दुआ की गई।

यह भी पढ़ें :  गुरुग्राम में कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के बहाने युवक से लूट, 2 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय