Thursday, April 24, 2025

ग्रेटर नोएडा में स्कूल संचालक ने बच्चे को पीटा, विरोध करने पर मां-बाप को दी धमकी

नोएडा। थाना रबूपुरा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक स्कूल के संचालक ने उसके 6 वर्षीय बेटे को उसे घर पर आकर जमकर पीटा। विरोध करने पर उसने महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमन पत्नी राजकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फलैंदा गांव की रहने वाली है। पीड़िता के अनुसार 4 अगस्त की रात को वह घर पर थी, तभी गांव के पृथ्वी सिंह जो एक प्राइवेट स्कूल के मालिक है उसके घर पर आए, तथा जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली देते हुए उसके घर में प्रवेश किया। उसने गाली देते हैं उसके 6 वर्ष के बेटे को बुलाया और उसके गाल पर 5-6 थप्पड़ जड़ दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसने महिला को धमकी दी।

[irp cats=”24”]

 

 

इसी बीच महिला का पति भी मौके पर आ गया। आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का जीजा रवि प्रधान एक दबंग व्यक्ति है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय