Tuesday, May 20, 2025

लखीमपुर खीरी में पुलिस अभिरक्षा में अधेड़ की मौत पर परिजनों ने हाईवे जाम किया, प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी। पुलिस अभिरक्षा में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ मोर्चाबंदी करते हुए मितौली मैगलगंज मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आशाराम की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। हाईवे जाम होने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं।

मितौली थाना क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी आशाराम (50) को पुलिस ने शुक्रवार को एक छह वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि पिटाई ना करने के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये लिए। लेकिन थाना में लाकर आसाराम की जबरदस्त पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आसाराम के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। न्याय और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को मितौली मैगलगंज हाईवे को जाम कर दिया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही थी।

मितौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आसाराम को कुछ दिन पूर्व 06 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को हिरासत में लिया था। उसका पेट खराब होने पर सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे आशाराम की मौत हो गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय