Monday, April 14, 2025

मेरठ में रिश्तेदार बताकर घर में घुसीं बुर्के वाली महिलाओं ने लूटे नौ लाख के नगदी-जेवर

मेरठ। सरधना में रिश्तेदार बन फल लेकर पहुंची बुर्कानशीं दो महिलाओं ने मंडी चमारान में मंगलवार को कपड़ा व्यापारी समीर की मां मुनव्वर (50) की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। मुनव्वर बेहोश हो गईं और आरोपी महिलाएं घर से साढ़े चार लाख की नकदी और लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण लूट ले गईं। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी है।

 

मंडी चमारान निवासी समीर ने बताया कि वह अशोक की लाट पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर में उनकी मां मुनव्वर अकेलीं थीं। बुर्का पहने दो महिलाएं घर में आईं। आरोपी महिलाओं ने मुनव्वर से कहा कि वह उनकी सास की रिश्तेदार हैं। महिलाओं ने साथ लाए फल मुनव्वर को दे दिए। आरोपी महिलाओं ने परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की। मुनव्वर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गए हैं। कुछ देर में मुनव्वर आरोपी महिलाओं को रिश्तेदार समझकर उनके लिए चाय बनाकर ले आईं।

 

 

तभी एक महिला ने पीने के लिए पानी मांगा। मुनव्वर जब पानी लेने गईं तो आरोपी महिलाओं ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद मुनव्वर बेहोश हो गई। आरोपी महिलाएं मुनव्वर के पैरों से पाजेब व अलमारी में रखे नौ लाख के नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गईं। जब समीर घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा लगा हुआ था और उनकी मां बेहोश थीं। जब मुनव्वर को होश आया। हालांकि देर रात तक उनकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें :  कमल गिरी बने स्वरोजगार की मिसाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय