Friday, April 25, 2025

मेरठ में विवाहिता ने नींद की गोली खाकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में वंडर सिटी काॅलोनी में देर रात एक विवाहिता ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर में अंग्रेजी शराब के ठेके से लाखों रूपये की शराब चोरी, 25 हज़ार की नकदी भी ले गए

[irp cats=”24”]

 

बागपत के दोघट निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वह एयरफोर्स से रिटायर्ड है। वर्तमान में मवाना स्थित कैनरा बैंक में हैं। उनके अनुसार बेटे अभिषेक की शादी तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर में झिंझाना निवासी महिला से हुई थी। शादी के तीन साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं है। वहीं बेटे अभिषेक द्वारा एक नया रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधु की काफी समय से तबीयत खराब चल रही है। पुत्रवधू का उपचार चल रहा है।

 

 

 

शुक्रवार की रात उनकी पुत्रवधू ने नींद की गोलियों का सेवन कर लिया। नींद की गोली खाने से उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल से मीमो थाने पहुंचने के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है। सीओ ज्वाला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय