Saturday, April 19, 2025

मेरठ में सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को कर्नाटक से किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना पल्लवपुरम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 25000 रुपये के इनामी बदमाश को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वादी ललित कुमार कश्यप पुत्र गोपीचन्द निवासी वर्धमान कैमेरी पार्क थाना गंगानगर मेरठ से दिनाँक 17.09.2024 को रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना पल्लवपुरम पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

 

सपा ने झंडे लगा रहे थे, ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व 26 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

उक्त मुकदमा में वाछित चल रहा अभि0 इरफान उर्फ खानू उर्फ अमन पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम रसूलपुर दभेरी(डबेरी) थाना बुढाना जनपद मु0नगर पर एसएसपी मेरठ द्वारा दि0 10.10.2024 को 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशानुसार थाना पल्लवपुरम व सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गयी। पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रेंज मेरठ से अनुमति प्राप्त कर गठित टीम को गिरफ्तारी हेतु कर्नाटक राज्य रवाना किया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर में ट्रक लूटा, चालक में बंधक बनाकर सोंटा के जंगल में फेंका

अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सर्विलांस से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना दोदापेटी जिला शिवमोगा कर्नाटक पहुँची जहाँ पर थाना दोदा पेटी पुलिस की सहायता से अभियुक्त इरफान उपरोक्त को थाना दोदापेटी क्षेत्र के आरएमएल नगर की बार्बर शॉप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 120 घण्टे का ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना पल्लवपुरम मेरठ दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय