Saturday, April 26, 2025

मेरठ में किशोरी ने मनचलों को सिखाया सबक, एक पहुंचा सलाखों के पीछे दो फरार

मेरठ। बहन की शादी के लिए बाजार में शॉपिंग करने आई किशोरी को तीन मनचलों ने घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने गले में पहले चाकूनुमा लॉकेट से युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

 

[irp cats=”24”]

 

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिवार में अगले माह किशोरी की बहन की शादी है। किशोरी नगर के बाजार में सामान खरीदने आई थी। घर लौटते समय नगर पंचायत कार्यालय के समीप पहुंची, तो तीन मनचले युवक वहां पहुंचे और अश्लील फब्तियां कसने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। किशोरी के गले में पड़ी चेन में छोटा सा चाकूनुमा लॉकेट था।

 

 

किशोरी ने इसी से मनचलों पर हमला कर दिया और शोर मचा दिया। एक युवक घायल हुआ तो बाकी दोनों युवक फरार हो गए। घायल हुए युवक को मौके पर पहुंचे लोगों ने दबोच लिया और पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर बहादुर बेटी के साथ पहुंचे परिजनों ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। बाक दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय