Saturday, May 18, 2024

मेरठ में विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीओ ने थाने को सौंपी जांच

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की है।

सद्दीक नगर निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि 6 वर्ष पहले उसकी शादी स्थानीय युवक से हुई थी। उसके दो बेटी और एक बेटा है। विवाहिता का आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले दहेज की मांग कर मारपीट करते थे। देवर ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बृहस्पतिवार को पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवार के लोगों ने पंचायत में बातचीत करने का भी प्रयास किया। आज वह सीधे थाने पहुंची और वहां पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय