Friday, May 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में अवैध सम्बधों के चलते विवाहिता ने जीजा के साथ छोड़ा घर, कीमती जेवरात भी ले गई साथ

मोरना। शादी पूर्व बने अवैध सम्बंधो के चलते विवाहिता जीजा संग घर छोड़ कर चली गयी। पति ने पत्नी पर कीमती जेवरात आदि घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव निवासी व्यक्ति ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हुई थी। आरोप है कि पत्नी के अवैध सम्बन्ध अपने जीजा के साथ चले आ रहे थे। जीजा की बातों में आकर पत्नी अपने ससुरालजनो से दुर्व्यवहार करती रहती थी तथा अक्सर झगड़ा फसाद पर आमादा रहती थी। एक बार पत्नी ने सास को ज़हर देकर जान से मारने का प्रयास भी किया। रिश्तेदारों व परिवारजनों के समझाने के बावजूद उसने अपने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं किया। नो माह पूर्व वह मौका पाकर जीजा के साथ चली गयी।

साथ में  कीमती जेवरात आदि भी ले गयी। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी को लाने के लिये कई बार उसके जीजा के घर तथा ससुराल जा चुका है। अब वह पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दे रही है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय