Monday, May 5, 2025

मुज़फ्फरनगर में श्री गुरु सिंह सभा की कमान सतपाल सिंह मान को सौंपी, बोले – “कर्तव्य को जिम्मेदारी से निभाऊंगा”

मुज़फ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) मुज़फ्फरनगर की वर्ष 2025-2027 की नई कार्यकारिणी की घोषणा खालसा सृजन दिवस (बैसाखी पर्व) के पावन अवसर पर की गई। इस नई कार्यकारिणी में सरदार सतपाल सिंह मान को सर्वसम्मति से सभा का प्रधान चुना गया।

हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद में अर्द्धसैनिक बलों ने रातभर चलाया तलाशी अभियान, हिंसा में तीन की मौत, 138 गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

घोषणा सभा के चुनाव अधिकारी सरदार अमरजीत सिंह सडाना एवं सरदार त्रिलोचन सिंह मान द्वारा की गई। नवनिर्वाचित टीम की घोषणा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में, संगत की उपस्थिति में, स्टेज सचिव सरदार अवतार सिंह झझ द्वारा की गई।

लखनऊ: सरकारी जमीन से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति हटवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव

इस अवसर पर प्रधान सतपाल सिंह मान ने सभी पदाधिकारियों और संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरे समर्पण और सेवा भाव से निभाऊंगा। पंथ और समाज के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहकर सभी के सहयोग से कार्य करूंगा। बहुत जल्द सभी उप-समितियों की भी घोषणा कर दी जाएगी।”

मोरना में हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बैसाखी के इस पावन अवसर पर हुई यह घोषणा गुरु परंपरा और समाज सेवा के प्रति सभा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सभा परिसर में उपस्थित संगत ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में सभा के सशक्त और सकारात्मक संचालन की कामना की।

 इस पावन अवसर पर प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान, महासचिव सरदार अजीत सिंह मलिक, स्कूल मैनेजर: सरदार जगदीप सिंह (GNR ट्रांसपोर्ट), सरदार हरजीत सिंह गुराया, धनप्रीत सिंह बेदी, गुरुचरण सिंह बराड़, रविंद्र सिंह गंभीर, रणजीत सिंह राजपाल, कश्मीर सिंह चाहल, गुरचरण सिंह झझ, हरजीत सिंह चावला, जसविंदर सिंह बग्गा, जगप्रीत सिंह नागपाल, जसबीर सिंह गिल, मोहन सिंह खालसा, सुखदर्शन सिंह, प्रभजोत सिंह रिंकू, वजीर सिंह राजा, इकबाल सिंह, हरप्रीत सिंह, देविंदर सिंह एवं सुरेंद्र दीप सिंह सिड़ाना मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय