Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने वाले 10 हजार के इनामी शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने वाले 10 हजार के इनामी शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से नकली नोट लाकर सहारनपुर में सप्लाई करता था। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जिस पर ईनाम घोषित हुआ था।

मुज़फ्फरनगर में नवीन मंडी स्थल पर विनायक ट्रेडर्स व जैन ट्रेडर्स पर जीएसटी ने मारा छापा

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों नकली नोट सप्लाई करने वाले कुछ आरोपी पकड़े गए थे। जिनमें अजय कुमार निवासी कमलानगर थाना फरकनगर हरियाणा को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

मुज़फ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, मसाज करा रहा युवक उठकर भागा, 4 युवतियां गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके भाई को पंजाब में रहने वाली एक महिला नकली नोट उपलब्ध कराती थी, जिसे वह सहारनपुर के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में भी चलाते थे, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सात हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। आरोपी किस महिला से नकली नोट लेकर आते थे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय