Saturday, May 17, 2025

शामली में परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में डाली लाखों की डकैती,लोगों में दहशत का माहौल

शामली। जनपद में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट ओर पीड़ितों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पीड़ितों से लाख की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी के परिजनों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सहित आला अधिकारी मोके पर पहुंचे।

 

झिझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना के सुंदर नगर में सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुसे और छत पर सो रहे मामा धरमपाल, अजय (लड़का) जोनी (भतीजा) को बंधक बनाकर मारपीट की एवं हथियारों के बल पर नीचे के पोर्सन गेट खुलवाया। बदमाशों ने बिल्लू के विरोध पर तमंचे के बट से घायल कर दिया एवं लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकार घर से लाखो की नगदी एवं गहने लूट ले गए। पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को घटना को जानकारी दी। तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना किं जानकारी ली गई। मौके पर एसओजी, सर्विलांस, सीओ कैराना अमरदीप मौर्या सहित तमाम पुलिस के अधिकारी बने रहे है।

 

वही घटना के मामले में स्थानीय व्यापारियों का कहना है, कि यहां क्षेत्र में जंगलराज का बोलबाला है। व्यापारी बिल्लू के साथ हुई घटना से व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। व्यापारी नेता संजीव चौधरी एवं कंवरपाल शर्मा ने चौसाना में बढ़ती घटना को जंगलराज बताया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय