Tuesday, April 29, 2025

शामली में किसान ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया हमला करने का आरोप, गंभीर

शामली। जनपद के एक गांव के किसान ने पत्नी और उसके प्रेमी पर रात घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मुजफ्फरनगर के युवक ने लड़की की आईडी बनाकर की साइबर ठगी, मेरठ में गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

झिझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी जसबीर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे प्रेमी पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया।

 

मुजफ्फरनगर में जीजा ने साली का अपहरण कर मारकर जलाया….सरधना से बरामद किए अवशेष

आरोप है कि घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय