Monday, May 20, 2024

मुजफ्फरनगर में भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने लिया अब की बार चार सौ पार का संकल्प

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। रालोद और भाजपा गठबंधन की पहली संयुक्त बैठक में दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर दिखाई दिया। दोनों दलों के प्रमुख नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कार्य की गारंटी लेते हुए गठबंधन में सभी का सम्मान बरकरार रखने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही बैठक में मिलकर पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने का आह्नान किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बुधवार को पचैंडा रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित हुई रालोद भाजपा गठबंधन संयुक्त बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस गठबंधन के होने से दोनों दलों में ऊर्जा बढ़ गई और मेरा मानना है कि दोनों प्रत्याशियों के लिए एक एक लाख वोट का भी इजाफा हो गया है। मैंने तो आज चंदन चौहान का नाम और नम्बर मोबाइल में मैम्बर आफ पार्लियामेंट के रूप में दर्ज कर लिया है। जीत में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि चौ. चरण सिंह का आशीर्वाद इस गठबंधन को मिला है। हम दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आमने सामने रहकर चुनाव लड़ा है। इस दौरान कभी ऐसा नहीं हुआ कि नजरें झुकानी पड़ी। चुनाव विचारधारा का होता है, व्यक्ति का नहीं होता है। हमें अब चुनावी दौर में बनी कडुवाहट को दूर करने का काम सबसे पहले करना है। पुरानी बातों को भुलाकर एक परिवार की तरह सभी दीवार को तोड़कर एक हो जायें। गलतियों को भुलाकर आज से ही आगे बढ़ना होगा। पीएम मोदी का 400 पार का लक्ष्य हमें मिलकर पूरा करना है। देश में विकास की राजनीति पीएम मोदी के आने के बाद शुरू हुई, इसी राजनीति को लेकर मुजफ्फरनगर को मिलकर आगे ले जाना है। ये चुनाव किसी को सांसद बनाने का नहीं, बल्कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। यहां न रालोद के कार्यकर्ता हैं और न भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जो मौजूद हैं वो एनडीए अलायंस का कार्यकर्ता है। यही भाव लेकर चुनाव में उतरना है।

 

यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पंडित दीनदयाल और चौ. चरण सिंह को नमन के साथ भाषण शुरू किया। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अभार जताते हुए कहा कि उनको सम्मान देने का काम किया है। यह उनका सम्मान नहीं है, ये उस गरीब का सम्मान है, जो हमेशा ही सरकार से अपेक्षा करता है। 75 साल में वेस्ट यूपी से दलित समाज के किसी भी व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है, ये बहुत बड़ा सम्मान है। इस जिम्मेदारी के साथ हमें सर्वसमाज को साथ लेकर चलना है। जयंत चौधरी की इच्छा है कि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की है। सर्वसमाज के साथ ही इसी सोच के कारण भाजपा मजबूत हुई है। पहले हम 11 थे, लेकिन भाजपा के साथ आने पर 111 हो गये हैं। यूपी में 80 की 80 सीटें जीतनी हैं। इसके लिए जमीन पर उतरना पड़ेगा। दोनों संगठन मजबूत हैं। पीएम मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण किया जायेगा।

 

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने चंदन चौहान सहित रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं को 15 साल पुराना रालोद-भाजपा गठबंधन को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा का साथ पाकर उनके पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद बने थे। ये बैठक बता रही है कि कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह है। संयुक्त सेना चुनावी समर के लिए तैयार है। तीर तरकश तैयार करने जैसा भाव इस बैठक में नजर आ रही है। ये गठबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यूपी के साथ ही वेस्ट यूपी में बड़ा लाभ दोनों दलों को मिलेगा। भाजपा बहुत मजबूत है। हम रालोद के बिना 2014 से 2022 तक चार चुनाव जीते, लेकिन रालोद के साथ आने से भाजपा की शक्ति में और बढोतरी हुई है। भाजपा के कार्यकर्ता को केवल सम्मान चाहिए, वो निःस्वार्थ भाव से काम करता है। जीत दिलाने के बाद कुछ इच्छा भी नहीं रखता है। हमारा कार्यकर्ता बिना आपके बुलावे पर काम करता मिलेगा। उन्होंने केन्द्र और यूपी सरकारों के कार्यों को भी गिनाते हुए कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मोदी के नेतृत्व में भारत और तरक्की करेगा। पाकिस्तान को मोदी की सरकार ने घुटने टेकने को मजबूर किया है। पीएम मोदी ने तीन तलाक और सीएए जैसे कानून के साथ ही महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। वो न होते तो यह हो ही नहीं सकता था। दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे। मुजफ्फरनगर सीट 2014 के बड़े अंतर से जीतने का काम किया जायेगा।

 

रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष और बिजनौर सीट से प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने कहा कि हमारे हर कार्यकर्ता का वादा है कि मोदीजी के संकल्प को साकार करने का काम किया जायेगा। सबका साथ और सभी का विश्वास इस गठबंधन को मिलेगा। ये बैठक प्रत्याशियों की जीत का रास्ता तय करेगी। भाजपा के जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि इस गठबंधन के बाद से ही दोनों दलों के लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। निश्चित रूप से हम दोनों ही सीटें जीतने जा रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। देश को अभिभावक बनकर संभालने का काम पीएम मोदी ने किया है। कोरोना में दुनिया हारी थी, लेकिन भारत जीतता रहा। देश को दुनिया में बुलंदी देना चाहते हो तो मिलकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर दो बार जीतने वाले डाॅ. संजीव बालियान तीसरी बार भी जनता का बड़ा समर्थन लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सांसद बनने जा रहे हैं। बिजनौर से चंदन चौहान भी अपने पिता की विरासत को जीत के साथ संभालने का काम करेंगे। भाजपा और रालोद गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा उत्साह है। भाजपा सरकारों का काम आज चंदन के चुनाव में काम आये, ऐसा प्रयास भाजपा के कार्यकर्ताओं को करना होगा, तो वहीं रालोद के लोग भी ईमानदारी और समन्वय से संजीव बालियान की जीत के लिए काम करें।

 

रालोद भाजपा संयुक्त कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता विधायक राजपाल बालियान और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सुधीर सैनी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजपाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, अशोक कंसल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, चौ. योगराज सिंह, लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, सुरेन्द्र देव, विजय शुक्ला, महेन्द्र आचार्य, भाजपा नेता राहुल गोयल, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, रालोद राष्ट्रीय सचिव रमा नागर, संगठन महामंत्री अजीत राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, आंचल तोमर, सपना कश्यप, गीता जैन, सभासद रितु त्यागी, बबीता सिंह, पूर्व चेयरमैन डा. सुभाष चंद शर्मा, अमरपाल प्रमुख, विदित मलिक, रामनिवास पाल, कृष्णपाल राठी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय