Sunday, May 19, 2024

उत्तराखंड में जनता को अब नही लगाना होगा नगर निगम के चक्कर, ऐप से होगी शिकायत दर्ज

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देहरादून। अपने हर छोटे छोटे काम चाहे आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो या मृत्युपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स भरना हो या पशुओं का रजिस्ट्रेशन, हर काम के लिए लोगो को नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अब नगर निगम ने एक एप बनाया है।

इस एप के माध्यम से अब आम नागरिक नगर निगम की हर सेवा का लाभ एक क्लिक पर ले सकते हैं। ये एप नगर निगम और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगा जिससे नगर निगम देहरादून की विभिन्न सेवाओं का लाभ अब मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एप मे हाउस टैक्स जमा करवाने से लेकर शिकायतें एक क्लिक पर दर्ज कर सकेंगे।

नगर निगम द्वारा तैयार करवाई गई ‘नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र’ ऐप को उ त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोगों को निगम के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए ऐप तैयार किया है। ऐप के माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने, म्यूटेशन, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों से संबंधित व अन्य शिकायत दर्ज करने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, डॉग लाइसेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं ऐप के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

ऎप के माध्यम से शिकायत कंप्यूटर के साथ ही फोन से भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं ऐप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित सफाई, लाइट, आवारा पशु, घर घर कूड़ा गाड़ी, नाली या सड़क संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही लोग अपने द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस भी आसानी से चेक कर सकते हैं। हालांकि ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के लिए नगर निगम के किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय