Thursday, April 17, 2025

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छह स्‍वर्ण समेत 27 पदकों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा भारत

बैंकॉक (थाईलैंड)। भारत ने यहां एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप के अंतिम दिन र‍विवार को आठ रजत समेत 12 पदक हासिल किये, हालांकि आज उसे कोई स्‍वर्ण पदक नहीं मिला और वह 27 पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरे स्‍थान पर रहा।

भारत ने प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्‍य पदक हासिल किये। इस बार एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप का आयोजन चार साल बाद हो रहा है। हांग्जो में होने वाला 2021 संस्करण कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया था।

भारत स्वर्ण पदकों के मामले में जापान 37 (16 स्वर्ण, 11 रजत, 10 कांस्य) और चीन 22 (आठ स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा, जबकि श्रीलंका आठ पदक – तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य – के साथ चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने पदकों की संख्या के मामले में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2017 में भुवनेश्‍वर संस्‍करण के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली। भुवनेश्‍वर में भारत ने नौ स्‍वर्ण पदकों के साथ 27 पदक जीते थे।

भारत ने रविवार को आठ रजत और चार कांस्य पदक जीते।

एशियाई एथलेटिक्स संघ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के अंतिम दिन स्प्रिंटर ज्योति याराजी भारत के लिए स्टार कलाकार थीं। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीते गए स्वर्ण में एक रजत जोड़ा।

ज्योति ने शानदार स्प्रिंट के साथ महिलाओं की 200 मीटर में सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 23.13 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता।

पारुल चौधरी ने भी प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक जीता। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में उन्‍होंने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में उन्‍होंने स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें :  IPL 2025 मैच के दौरान अंपायर्स क्‍यों चेक कर रहे बल्‍लेबाजों का बैट जानें आखिर क्‍या है पूरा मामला

बैंकॉक के नेशनल स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पारुल ने 15 मिनट 52.35 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता और भारत ने इस स्पर्धा में डबल पोडियम फिनिश हासिल की। अंकिता ने 16 मिनट 3.33 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।

महिलाओं के शॉट पुट में भारत की आभा खटुआ ने रजत और मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। आभा ने लोहे के गोले को 18.06 मीटर तक फेंका जबकि मनप्रीत ने 17 मीटर की दूरी तय की।

भारत के मनु डीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक में 81.01 मीटर के साथ रजत पदक जीता।

हेप्टाथलॉन में भारत की अनुभवी स्वप्ना बर्मन शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,840 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

मध्यम दूरी के धावक कृष्ण कुमार ने अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पुरुषों की 800 मीटर में रजत पदक जीता। उन्‍होंने 1 मिनट 45.88 सेंकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।

के.एम. चंदा ने रविवार को सातवां रजत पदक जीता जब उन्होंने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 2 मिनट 2.58 सेकेंड का समय निकाला।

अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल, मिजो कुरियन और रमेश राजेश की पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 1.80 सेकेंड का समय लेकर भारत के लिए रजत पदक जीता, जबकि रेजोआना, ऐश्वर्या, ज्योतिका और सुभा की महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 33.73 सेकेंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता।

भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 48.33 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता और दो चीनी एथलीटों के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें :  श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक से पंजाब का 245 रन का विशाल स्कोर

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय