Thursday, May 15, 2025

भारत मछली निर्यात में दुनिया में दूसरे स्थान पर

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मत्स्य पालन , पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने आज राज्यसभा में कहा कि भारत प्रति वर्ष 63 हजार करोड़ रुपये का मछली निर्यात कर रहा है और देश इस मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है।

 

सिंह ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुये कहा कि देश में मत्स्य पालन काे बढ़ावा दिया जा रहा है। मछली निर्यात में अधिकांश हिस्सेदारी झींगा मछली की है। मूल्य संवर्धन किये जाने का काम किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के जारी किये जा रहे हैं और मछली पालकों को बीमा से भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा किये गये उपायों से ही देश में मछली उत्पादन में बढोतरी हो रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय