Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की बैठक और विराट कवि सम्मेलन में जुटा जाट समाज

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व विराट कवि सम्मेलन का मेरठ में आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में जाट समाज के लोग एकत्र हुए।  मेरठ के कोशा रिजॉर्ट ‘नियर ग्रैंड 5 रिसॉर्ट, मेरठ बाईपास में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों व ज़िलाध्यक्षों का राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने सम्मान किया।

 

मुज़फ्फरनगर में भांजा मामी को लेकर हो गया फरार, अब पति को मिल रही ‘नीले ड्रम’ की धमकी

 

 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी व ज़िलाध्यक्षों को नियुक्त पत्र सौंपा। सभी पदाधिकारियों का परिचय, आपसी समन्वय, तालमेल व सहयोग व संगठन की आगामी रणनीति के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार विमर्श हुआ।
इसके बाद विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कवि सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार “पीके”, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री यशवीर सिंह चौधरी व जिला पंचायत सहारनपुर के अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने किया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े ठेकेदार से 11 लाख की लूट, बदमाशों ने की हवाई फायरिंग; चार टीमों का गठन

 

 

 

सभी कवियों को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी “दाँतल”, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अचला सिंह, प्रदेश संयोजक अंकित बालियान, विवेक चहल सोनी भैय्या, सुभाष मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विवेक सांगवान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के द्वितीय सत्र में भारतवर्ष के प्रसिद्ध कवि व कवयित्रियाँ शिरकत कर जन-मानस में ऊर्जा का संचार किया। कवि सम्मेलन में मंच संचालन – कुलदीप ललकार (लाफ्टर चैलेंज फेम-दिल्ली) डॉ. कृष्णकांत मधुर (हास्य-व्यंग्य-दिल्ली) लटूरी लट्ठ (हास्य सम्राट – टूंडला, उत्तर प्रदेश) श्री रामबाबू सिकरवार (हास्य, व्यंग्य पैरोडी – धौलपुर, राजस्थान) कवि धीरेंद्र कुमार, युवा कवि उत्तम जाट (वीर रस) कविता कुसमाकर आदि रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय