Monday, April 21, 2025

भाजपा में शामिल हुए जस्टिस गांगुली, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लडूंगा

 

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गांगुली गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है। अपने इस्तीफे के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व जज से सवाल पूछा था कि आप किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने किसी भी सीट का नाम नहीं लिया था। भाजपा सूत्रों ने बताया है कि जस्टिस गांगुली पश्चिम बंगाल के तमलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  "बाल तस्करी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: यूपी सरकार की ढिलाई पर फटकार, मामलों के त्वरित निपटारे का आदेश"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय