Saturday, April 26, 2025

अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने वाली सपा को सबक सिखाएगी जनता : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा प्रभु राम की कृपा से वंचित है। सपा रामभक्तों की हत्या की आरोपी पार्टी है। प्रभु श्रीरामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली पार्टी सपा है।

 

 

[irp cats=”24”]

अब अगर उसने कल (रविवार) को अयोध्या दोनों सदनों के नेता जा रहे और सपा ने उसमें भी जाने से इंकार कर दिया है तो साफ है कि उसने समाप्त होने का फैसला खुद ही चुन लिया है। उन्हें भगवान की कृपा पाने से वंचित रहना है तो यह उसका रोग है। जनता की कृपा भी उन पर नहीं बरसने वाली।

 

यूपी विधानसभा सत्र 2024-25 की कार्यवाही में आठवें दिन शामिल होने सदन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 80 लोकसभा सीटों में 80 सीटें 2024 में मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय