Thursday, April 3, 2025

मुज़फ्फरनगर के मोरना में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

मोरना। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। किसानों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे की गुहार लगाई है। ग्रामीण का कहना है कि भोपा अथांई मार्ग पर तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना निवाला बना लिया। पूरे दिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

लोगों में तेंदुए के नाम से दहशत है। पूर्व में भी वन्य जीवों को क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। भोपा क्षेत्र के भोपा अथांई मार्ग पर खेतों में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है।  अथांई निवासी युवक ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपनी कार में सवार होकर अपने घर लौट रहा था तभी गैस गोदाम के पास एक नील गाय लहूलुहान अवस्था में दिखाई दी। जैसे ही वह आगे बढ़ा, तो उसे नील गाय के पीछे एक तेंदुआ दिखाई दिया, जो नील गाय पर हमला कर रहा था। युवक ने यह घटना गांव के लोगों को बताई।

खेतो में तेंदुआ दिखाई देने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे किसानों में दहशत पसर गयी। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी जौली क्षेत्र में तेंदुए को देखे जाने की जानकारी सामने आई थी तभी से ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग भयभीत हैं। किसानों ने खेतों में समूह में जाना शुरू कर दिया है। किसानों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय