Monday, May 19, 2025

मेरठ में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ,मचा हड़कंप, लोग घरों में कैद

मेरठ। मेरठ कंकरखेड़ा में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मचा है। तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। मेरठ के कंकरखेड़ा में आज सुबह 5 बजे के आसपास तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए आपरेशन तेंदुआ शुरू किया है।
तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लोगों ने बच्चों को घरों के भीतर ही कैद कर दिया है। बताया गया कि तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

 

तेंदुआ दिखाई देने का मामला आज सुबह कंकरखेड़ा के आर्य नगर का है। जहां पर एक तेंदुआ मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। कंकरखेड़ा में तेंदुआ की सूचना क्षेत्र में फैल गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश में जुट गई है।

 

कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी अभय ने अपने मकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। अभय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे तेंदुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक सुबह के समय काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। युवक का कहना है कि बाइक की तेज लाइट को देख तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान युवक ने शोर मचाया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय