शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन: जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और सावधानियां

On

नई दिल्ली। व्यस्त दिनचर्या और तनाव के कारण रीढ़ की हड्डी और पाचन संबंधित समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योगासन और सही खान-पान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर उपाय हो सकता है। योग के विभिन्न आसनों में 'हलासन' कई समस्याओं का एक अचूक और प्राकृतिक समाधान है। 'हलासन', हल शब्द से लिया गया है। हल यानी खेती के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला औजार, जैसे की हर खेत को बीज बोने के लिए तैयार करता है, ठीक उसी तरह हलासन शरीर और दिमाग को गहरी कायाकल्प के लिए तैयार करता है। आयुष मंत्रालय ने हलासन को उन्नत योगासन बताया है।

उनके अनुसार, हलासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में व्यापक सुधार देखने को मिलता है। यह आसन गर्दन, कंधे, पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसी के साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने, थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने, पाचन में सुधार करने और तनाव व थकान को कम करने में अत्यधिक फायदेमंद होता है।

इसे नियमित रूप से करने पर त्वचा में चमक देखने को मिल सकता हैं। हलासन में शरीर का निचला हिस्सा ऊपर की ओर जाता है और पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिकाने की कोशिश की जाती है। इस स्थिति में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बदल जाता है, जो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह आसन दिखने में थोड़ा कठिन भले ही होता है, लेकिन इसे करना बहुत आसान होता है।

यह न सिर्फ शरीर में लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि पाचन, रीढ़ की हड्डी और तनाव जैसी कई समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। इसी के साथ ही, यह थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करने और शरीर के चक्रों को संतुलित करने के लिए जाना जाता है। सही तकनीक और सावधानी के साथ किया गया हलासन शरीर को नवजीवन और आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है। यह आसन करने में बेहद आसान हैं और नियमित रूप से करने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन, पीठ दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को यह आसन करने से बचना चाहिए। शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

एक पेड़ लगाएंगे तो सालों तक कमाई, जापानी फल की खेती में छिपा है मोटा मुनाफा, जानें किन किसानों के लिए सबसे बढ़िया मौका

पारंपरिक फसलों से होने वाली कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच किसान अब ऐसी बागवानी फसलों की तलाश कर रहे...
कृषि 
एक पेड़ लगाएंगे तो सालों तक कमाई, जापानी फल की खेती में छिपा है मोटा मुनाफा, जानें किन किसानों के लिए सबसे बढ़िया मौका

मुजफ्फरनगर: सरकारी बाग से लाखों के दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप, DM से शिकायत

मुजफ्फरनगर की काशीराम कॉलोनी के पीछे सरकारी बाग से दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप लगा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सरकारी बाग से लाखों के दो शीशम के पेड़ चोरी से काटने का आरोप, DM से शिकायत

बुमराह पर टिकी निगाहें, नहीं खेले तो इन 3 तेज गेंदबाजों में से किसी एक की खुलेगी किस्मत, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ा सस्पेंस

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर टीम इंडिया और फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से...
खेल  क्रिकेट 
बुमराह पर टिकी निगाहें, नहीं खेले तो इन 3 तेज गेंदबाजों में से किसी एक की खुलेगी किस्मत, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ा सस्पेंस

शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

  गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की   प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

  गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की   प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

हापुड़ में त्योहार से पहले पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा! 13 पेटी अवैध पटाखे बरामद, ‘छोटा हाथी’ सीज; एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) :-  हापुड़ जिले में आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में त्योहार से पहले पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा! 13 पेटी अवैध पटाखे बरामद, ‘छोटा हाथी’ सीज; एक आरोपी गिरफ्तार

शुद्धिकरण विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- 'यह शुद्ध तुष्टिकरण की राजनीति'

गोंडा। बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।  भाजपा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शुद्धिकरण विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बोले- 'यह शुद्ध तुष्टिकरण की राजनीति'

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग