शिक्षक दिवस पर बोले सीएम योगी: 'ठेके पर नकल' वाले उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर, शिक्षक बने परिवर्तन के वाहक

On

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की बदली तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार ही किसी राष्ट्र को सशक्त बनाने की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते थे और नकल तक ठेके पर होने की चर्चा होती थी।

 

प्रदेश की पहचान को लेकर युवाओं और शिक्षकों को दूसरे राज्यों में भी संशय की नजर से देखा जाता था। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में व्यवस्था बदली है और अब उत्तर प्रदेश के लोगों को बाहर सम्मान की नजर से देखा जाता है। इस बदलाव के वाहक प्रदेश के शिक्षक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में कर्फ्यू और दंगे आम बात माने जाते थे।

 

उन्होंने जन्माष्टमी के आयोजन का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस लाइनों, थानों, मोहल्लों और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए, लेकिन कहीं से दंगे या उपद्रव की खबर नहीं आई। उन्होंने कहा कि जिस माहौल में पहले स्कूल-कॉलेज चलाना भी मुश्किल था, आज वहां सुरक्षित वातावरण में शिक्षा व्यवस्था आगे बढ़ रही है। योगी ने कहा कि भारत आदिकाल से ही ज्ञान की उपासना करने वाला देश रहा है। समय के साथ ज्ञान की परंपरा के स्वरूप में बदलाव आया, लेकिन शिक्षा और संस्कार का महत्व हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी मजबूत और समर्थ बन सकता है, जब उसकी भावनाओं और मूल्यों के अनुरूप शिक्षा और संस्कार नई पीढ़ी को मिलें। यह जिम्मेदारी शिक्षक से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में ज्ञान और गुरु परंपरा को विशेष महत्व दिया गया है। मां सरस्वती की आराधना से जुड़े वसंत पंचमी और गुरु पूर्णिमा जैसे पर्व इसी परंपरा के प्रतीक हैं। शिक्षक दिवस शिक्षकों को देश की इसी समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ने और नई पीढ़ी को उससे परिचित कराने का अवसर देता है। गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर सभी 81 सम्मानित शिक्षकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि केवल 10 शिक्षक मंच पर आएंगे, लेकिन वह जानते थे कि सम्मान पाने वाले शिक्षक प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लंबी दूरी तय करके यहां पहुंचे हैं। इसलिए सभी को मंच पर बुलाकर सम्मानित करना जरूरी समझा।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को संस्कारित करते हैं और इसके लिए उनका स्वयं संस्कारित होना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की मौजूदगी और उनका उत्साह इस समारोह को नई ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उस परंपरा का सम्मान है, जो पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध से जोड़ती है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया। समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर के चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और 'एक शाम कान्हा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

सिरसा में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा: 2 यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर युवती और पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में सोशल मीडिया और पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग तथा अवैध वसूली का एक...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
सिरसा में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा: 2 यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर युवती और पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप

बाहुबली अनंत सिंह के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज को समर्थन से मचा सियासी बवाल, सकते में नीरज कुमार

नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार-झारखंड  
बाहुबली अनंत सिंह के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज को समर्थन से मचा सियासी बवाल, सकते में नीरज कुमार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के बाद मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

शामली में बुजुर्ग मां पर टूटा बेटे-बहू का कहर! सरिया और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, SP से लगाई गुहार

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर गाली-गलौज, मारपीट...
शामली 
शामली में बुजुर्ग मां पर टूटा बेटे-बहू का कहर! सरिया और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, SP से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के बाद मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

मेरठ NH-58 पर कारों से खतरनाक स्टंट! वायरल वीडियो ने खोली पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 कारें सीज

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर चलती कारों के साथ खतरनाक स्टंट और बीच सड़क पर हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ NH-58 पर कारों से खतरनाक स्टंट! वायरल वीडियो ने खोली पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 कारें सीज

मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना सपा नेता को पड़ा भारी: वीडियो वायरल होने के बाद हाजी उस्मान पर FIR

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना सपा नेता को पड़ा भारी: वीडियो वायरल होने के बाद हाजी उस्मान पर FIR

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग