बाहुबली अनंत सिंह के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज को समर्थन से मचा सियासी बवाल, सकते में नीरज कुमार
नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू प्रवक्ता एवं वर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार के मुकाबले नवादा के शिक्षाविद डॉ. अनुज सिंह को जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह द्वारा शनिवार को समर्थन देने की घोषणा से राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार के खेमे में भी हलचल तेज हो गई है।
अनंत सिंह ने कहा कि विधान परिषद का स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है। इसलिए इस चुनाव में पार्टी से अलग हटकर योग्य उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह जदयू प्रवक्ता एवं वर्तमान विधान पार्षद नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करेंगे और हर कीमत पर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और इन सभी क्षेत्रों में उनके समर्थक डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में काम करेंगे। अनंत सिंह ने दावा किया कि डॉ. अनुज सिंह की जीत के लिए वह खुद भी चुनावी मोर्चा संभालेंगे। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि कोई ‘माई का लाल’ डॉ. अनुज सिंह को चुनाव नहीं हरा सकता।
अनंत सिंह ने यह भी कहा कि नीरज कुमार उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता हैं, लेकिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दलगत चुनाव नहीं है। ऐसे में वह इस चुनाव में डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। उनके इस बयान ने जदयू के भीतर और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
अनंत सिंह के खुले समर्थन के बाद अब पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। एक ओर जदयू के मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर डॉ. अनुज सिंह को अनंत सिंह का खुला समर्थन मिलने से मुकाबले में नया मोड़ आ गया है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस समर्थन का चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां