विकसित भारत से पहले यूरिया और डी.ए.पी. का जुगाड़ कराए सरकार: प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नौकरियों, पेपर लीक और खाद के दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा
जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार में नौकरी, पेपर लीक, यूरिया और डी.ए.पी. के दामों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोपी नेता को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की।
बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं विधायक प्रशांत किशोर ने राज्य की व्यवस्था और जन समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां अभी लोगों के पास नौकरी नहीं है, पढ़ाई की सही व्यवस्था नहीं है और लगातार पेपर लीक हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों के सामने खाने की भी भारी परेशानी बनी हुई है।
यूरिया और डी.ए.पी. के दामों पर सरकार को घेरा
किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए जन सुराज पार्टी के विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि बाजार में यूरिया 500-600 रुपये में मिल रहा है और डी.ए.पी. 1800 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब 2047 में विकसित भारत बनाने की बातें कही जा रही हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनाने से पहले सरकार को लोगों के लिए यूरिया और डी.ए.पी. का जुगाड़ कराना चाहिए।दागी नेता को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जिस नेता ने गलती की है और जिन पर तथाकथित रूप से दुष्कर्म या गलत व्यवहार का आरोप लगा है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस नेता को चप्पल से मारा गया है, उसको मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए और उसको सजा दी जानी चाहिए।
जनता को आत्मचिंतन करने की दी सलाह
प्रशांत किशोर ने क्षेत्र के मतदाताओं से भी आत्मचिंतन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बर्खास्तगी और सजा से भी बढ़कर उस क्षेत्र की जनता को सोचना चाहिए जिसने ऐसे आदमी को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि जनता को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उन्होंने कैसे आदमी को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है, जो दिल्ली में जाकर किसी महिला के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां