लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

On

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहावना बना हुआ है और मौसम विभाग ने शनिवार को दिन में बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार छह सितंबर से लखनऊ में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते इस बार मानसून सीजन में राजधानी में अब तक सामान्य से अधिक पानी बरस चुका है।

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वातावरण में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

लखनऊ में कोर्ट के आदेश पर खुली सांसद अफजाल अंसारी की सील कोठी, अलमारियों के लॉक टूटे मिलने पर लगाए चोरी के आरोप ये भी पढ़ें  लखनऊ में कोर्ट के आदेश पर खुली सांसद अफजाल अंसारी की सील कोठी, अलमारियों के लॉक टूटे मिलने पर लगाए चोरी के आरोप

सामान्य से 134 प्रतिशत अधिक बारिश

राजधानी में तीन सितंबर से चार सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिलीमीटर है। इस लिहाज से लखनऊ में हुई बारिश सामान्य से 134 प्रतिशत अधिक रही।

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए पश्चिमी यूपी में पैदा किया साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन

मानसून सीजन की बात करें तो एक जून से चार सितंबर तक राजधानी में कुल 608.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत 543.9 मिलीमीटर माना जाता है। इस तरह अब तक लखनऊ में सामान्य से करीब 12 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बारिश के आंकड़े बताते हैं कि इस बार मानसून राजधानी पर मेहरबान रहा है और कई चरणों में अच्छी बारिश देखने को मिली है।

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी ये भी पढ़ें  आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

शनिवार को 32 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में फिलहाल बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने के आसार नहीं हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य हिस्से में बने रहने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली का असर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है।

मौसम प्रणाली के प्रभाव से फिलहाल भारी बारिश का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद सिस्टम के दिशा बदलने से छह से आठ सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आठ सितंबर के बाद बारिश में आएगी कमी

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आठ सितंबर के बाद मौसमी प्रणाली का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसके बाद प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है। हालांकि उससे पहले कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम में होने वाले बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विशेषकर भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में जलभराव और अन्य मौसमी परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, शनिवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।...
धर्म ज्योतिष 
भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

उत्तर प्रदेश

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग