आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमलावरों ने आस्था नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन वे खुद मिट गए

On

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं लेकिन आस्था नहीं। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए 140 करोड़ देशवासियों को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी हमलावर या आक्रांता मंदिर तो तोड़ सकता है, लेकिन हमारे मन में बसी आस्था को कभी खत्म नहीं कर सकता। आक्रांता मूर्तियां तोड़ सकते हैं और मंदिरों के ऊपर अपनी इमारतें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन वे हमारे दिलों में बसे भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को कभी छू भी नहीं पाए। उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर को बार-बार तोड़ा गया, लेकिन भारत के लोगों ने उसे बार-बार बनाकर खड़ा किया। इसी तरह अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बार-बार तोड़ा गया, लेकिन आज वह मंदिर अपनी अजेय पताका के साथ पूरे गर्व से खड़ा है। काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी बार-बार तोड़ा गया था, जिसे पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने बनवाया और आज के आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के रूप में इसे एक अत्यंत भव्य और नया स्वरूप दिया है।

आस्था मिटाने वाले खुद इतिहास में खो गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिन लोगों ने भारत के अस्तित्व को मिटाने और यहां के समाज की आस्था को नष्ट करने का प्रयास किया, वे खुद ही इतिहास के पन्नों में मिटकर गायब हो गए। आज के समय में उन हमलावरों को कोई याद करने वाला या पूछने वाला भी नहीं बचा है। इसके ठीक विपरीत भारत आज भी पूरी तरह से जाग्रत है और अपनी सनातन तथा शास्कत यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। लखनऊ पुलिस लाइन का यह पावन आयोजन हम सभी को योगेश्वर श्रीकृष्ण के उसी शाश्वत संदेश के साथ जोड़ता है, जो पिछले 5,000 वर्षों से भी अधिक समय से हर तरह की सम और विषम परिस्थितियों में हमारे समाज का मार्गदर्शन करता आ रहा है।

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO, स्वामी गोविंद देव गिरी बने नए महासचिव; तीन नए ट्रस्टियों की भी हुई नियुक्ति ये भी पढ़ें  अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव: रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO, स्वामी गोविंद देव गिरी बने नए महासचिव; तीन नए ट्रस्टियों की भी हुई नियुक्ति

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म जेल की अंधेरी काल कोठरी में हुआ था। उनका जन्म भले ही अंधकार में हुआ हो, लेकिन श्रीकृष्ण ने अपने पूरे जीवन में उन सभी विपरीत परिस्थितियों को परास्त करते हुए पूरे समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया। धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने के उद्देश्य से ही प्रभु का इस धरती पर अवतरण हुआ था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धर्म कुछ और नहीं, बल्कि वही कर्तव्य है, जिसका पालन करते हुए हमने भगवान श्रीकृष्ण को कंस के विरुद्ध खड़े होते देखा और महाभारत के युद्ध में भी देखा। जीवन में जब भी किसी बात को लेकर भ्रम या संशय पैदा होता है, तब कर्म करने की सच्ची प्रेरणा देने वाला श्रीकृष्ण का संदेश हमें श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से प्राप्त होता है। हर सनातनी और हर भारतवासी बेहद श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करता है।

जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब ये भी पढ़ें  जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब

मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा और वृंदावन के अपने हालिया दौरे का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह उनका बड़ा सौभाग्य रहा कि वे कल से लेकर आज दोपहर तक वृंदावन और मथुरा में ही मौजूद थे। वहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को न तो कड़कती धूप और गर्मी की कोई चिंता थी, न ही तेज बरसात की परवाह थी। लोगों को न किसी प्रकार की असुविधा महसूस हो रही थी और न ही मन में कोई संकोच था। वहां पहुंचे सभी लोगों के मन में केवल एक ही भाव और एक ही इच्छा थी कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जाकर भगवान के दर्शन करने हैं।

ऑपरेशन चक्र-VI: सीबीआई का 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 'डिजिटल अरेस्ट' के 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  ऑपरेशन चक्र-VI: सीबीआई का 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 'डिजिटल अरेस्ट' के 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, बलदेव और नंदगांव जैसे सभी क्षेत्रों में आज भी भगवान श्रीकृष्ण की वे पुरानी स्मृतियां लोगों के मन में गहराई से बसी हुई हैं। इन पावन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिना वजह पहाड़ों का खनन नहीं करते, पेड़ों की टहनियां नहीं तोड़ते और प्रकृति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने पौराणिक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि जब भगवान इंद्र अपनी पूजा कराना चाहते थे, तब श्रीकृष्ण ने स्पष्ट कहा था कि इंद्र की पूजा नहीं होनी चाहिए। श्रीकृष्ण का कहना था कि हमें तो उसकी पूजा करनी चाहिए जो हमारे अन्नदाता किसानों और हमारे पशुपालकों को संरक्षण प्रदान करता है।

इसी कारण से हम सभी लोग पिछले 5,000 वर्षों से लगातार गोवर्धन पर्वत की पूजा करते आ रहे हैं। श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं और लाखों की संख्या में वहां पहुंचते हैं। अटूट श्रद्धा का यह भाव हमें दिखाता है कि कोई भी आक्रांता मंदिर तो तोड़ सकता है, लेकिन हमारी आस्था को कभी नहीं तोड़ सकता।

सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और विकसित भारत का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवन में सही दिशा चुनने की सीख देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश हम सभी के लिए एक ही है कि इंसान को कर्म क्षेत्र में खुद को पहचानना चाहिए। आज समाज और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में एक नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। एक नए भाव के साथ पूरा देश आगे बढ़ने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा है, लेकिन यह प्रतिस्पर्धा हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। जिन लोगों ने भारत की आस्था को नष्ट करने की कोशिश की थी, उनका भाव नकारात्मक था, इसलिए वे स्वयं नष्ट हो गए। जिन लोगों ने भारत के भाव और मूल भावना को मिटाने का प्रयास किया, वे इतिहास में सिर्फ नाम के लिए शेष रह गए हैं।

देश के विकास की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने की यह यात्रा केवल सरकार की अकेली यात्रा नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतवासियों को मिलकर इसे तय करना है। विकसित भारत की संकल्पना तब पूरी होगी, जब सकारात्मक भाव के साथ हर व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करे। जब हर नागरिक अपने कर्म क्षेत्र में सबसे श्रेष्ठ करने की दिशा में आगे बढ़ेगा, तो निश्चित रूप से भारत एक विकसित भारत बनेगा और हमारा उत्तर प्रदेश एक विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य अतिथि

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शासन और प्रशासन की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधायक जय देवी, विधायक अमरेश कुमार और विधायक ओपी श्रीवास्तव शामिल हुए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वर्ग से मुख्य सचिव एसपी गोयल, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, शनिवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।...
धर्म ज्योतिष 
भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

उत्तर प्रदेश

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग