मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना सपा नेता को पड़ा भारी: वीडियो वायरल होने के बाद हाजी उस्मान पर FIR

On

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ मझौला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को सौंपी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली रोड स्थित सरकारी सर्किट हाउस परिसर में हाजी मोहम्मद उस्मान के नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद सर्किट हाउस प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की शिकायत पर मझौला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

मुरादाबाद में बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, कुंदरकी विधायक संग ट्रैक्टर पर बैठकर लिया जायजा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, कुंदरकी विधायक संग ट्रैक्टर पर बैठकर लिया जायजा

मुरादाबाद में '70 दिन, 70 वार्ड' स्वास्थ्य अभियान पूरा, जांच में 81% से अधिक लोग मिले बीमारी के जोखिम में ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में '70 दिन, 70 वार्ड' स्वास्थ्य अभियान पूरा, जांच में 81% से अधिक लोग मिले बीमारी के जोखिम में

एफआईआर में घटना तीन सितंबर 2026 की बताई गई है, जबकि पुलिस को सूचना चार सितंबर की रात 10:21 बजे प्राप्त हुई। हाजी मोहम्मद उस्मान बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फईम के चाचा बताए जाते हैं। वह इससे पहले भी राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिलारी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा के मंच से कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर भी उनके खिलाफ आचार संहिता से जुड़ा मामला दर्ज होने का दावा किया जाता रहा है।

मुरादाबाद: फोन पर तीन तलाक और देवर पर दुष्कर्म का आरोप, पति व देवर समेत 6 पर FIR दर्ज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: फोन पर तीन तलाक और देवर पर दुष्कर्म का आरोप, पति व देवर समेत 6 पर FIR दर्ज

 

हालांकि, मौजूदा मामले में पुलिस की कार्रवाई सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने के वीडियो और शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर पर केंद्रित है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना 3 सितंबर की है। उस दिन विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मुरादाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और बिलारी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम के चचा हाजी मोहम्मद उस्मान भी सर्किट हाउस पहुंचे थे।

 

आरोप है कि हाजी मोहम्मद उस्मान ने सर्किट हाउस परिसर में अपनी गाड़ी खड़ी कराई और उसके पीछे खड़े होकर नमाज अदा की। इसी दौरान नमाज पढ़ते हुए उनका वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। बाद में वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस अब पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो किसने बनाया, उसे सोशल मीडिया पर किसके माध्यम से प्रसारित किया गया और सरकारी परिसर में नमाज पढ़ने की परिस्थितियां क्या थीं। 

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में 8 दिन से लापता है 21 वर्षीय अतुल! हर जगह तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने SSP से लगाई बरामदगी की गुहार

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसी निवासी 21 वर्षीय युवक अतुल पुत्र संतर पाल पिछले आठ दिनों से लापता...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 8 दिन से लापता है 21 वर्षीय अतुल! हर जगह तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने SSP से लगाई बरामदगी की गुहार

मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूरों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन! 10 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, सरकार से उठाई बड़ी मांगें

मुजफ्फरनगर। किसान, मजदूर, गरीब और जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में किसान-मजदूरों का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन! 10 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, सरकार से उठाई बड़ी मांगें

मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर के चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और 'एक शाम कान्हा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

सिरसा में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा: 2 यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर युवती और पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में सोशल मीडिया और पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग तथा अवैध वसूली का एक...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
सिरसा में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा: 2 यूट्यूबर, इंफ्लूएंसर युवती और पत्रकार पर एफआईआर दर्ज, 1.5 लाख की रंगदारी का आरोप

बाहुबली अनंत सिंह के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज को समर्थन से मचा सियासी बवाल, सकते में नीरज कुमार

नवादा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जदयू...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार-झारखंड  
बाहुबली अनंत सिंह के विधान परिषद चुनाव में डॉ. अनुज को समर्थन से मचा सियासी बवाल, सकते में नीरज कुमार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन द्वारा ढहाए जाने के बाद मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण: मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने कार्रवाई को बताया न्यायसंगत, सीएम योगी का जताया आभार

मेरठ NH-58 पर कारों से खतरनाक स्टंट! वायरल वीडियो ने खोली पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 कारें सीज

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर चलती कारों के साथ खतरनाक स्टंट और बीच सड़क पर हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ NH-58 पर कारों से खतरनाक स्टंट! वायरल वीडियो ने खोली पोल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 कारें सीज

मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना सपा नेता को पड़ा भारी: वीडियो वायरल होने के बाद हाजी उस्मान पर FIR

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सरकारी सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ना सपा नेता को पड़ा भारी: वीडियो वायरल होने के बाद हाजी उस्मान पर FIR

सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने हरियाबांश फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान गोपी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से चुराई थी बाइक

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग