मुजफ्फरनगर में 8 दिन से लापता है 21 वर्षीय अतुल! हर जगह तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने SSP से लगाई बरामदगी की गुहार
मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसी निवासी 21 वर्षीय युवक अतुल पुत्र संतर पाल पिछले आठ दिनों से लापता है। परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर से युवक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। परिवार ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने और जल्द से जल्द उसकी तलाश कर बरामदगी की गुहार लगाई।
शिकायती पत्र में अतुल के भाई कपिल ने बताया कि उसका भाई ग्राम भैंसी में सुशील के यहां लकड़ी का काम करता था। 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे अतुल खाना खाने के लिए घर जाने की बात कहकर वहां से निकला था। इसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही वापस काम पर लौटा। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।मोबाइल बंद होने से बढ़ी परिजनों की चिंता
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में नाली के विवाद में सात माह की गर्भवती के पेट में लात-घूंसे और पत्थर मारने का आरोपपरिजनों के मुताबिक अतुल के पास मोबाइल फोन था, लेकिन लापता होने के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन कहीं से भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार आठ दिन से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: शनिधाम मंदिर में जन्माष्टमी पर वर्षा के बीच गूंजे भजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालुपरिजनों ने बताया कि लापता होने के समय अतुल ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। परिवार ने पुलिस से अपील की है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं और उसके मोबाइल फोन समेत अन्य संभावित माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जाए।
एसएसपी से जल्द बरामदगी की मांग
शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अतुल की जल्द तलाश और सुरक्षित बरामदगी की मांग की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवक की जल्द तलाश किए जाने का भरोसा दिलाते हुए परिवार को दो दिन का समय दिया। साथ ही एसएसपी ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
आठ दिन से युवक के लापता होने के कारण परिवार में बेचैनी का माहौल है। अब परिजनों को पुलिस की कार्रवाई से अतुल के जल्द मिलने की उम्मीद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां