खतौली में गोहत्या और पुलिस पर हमले के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, तीन के खिलाफ कसा शिकंजा

मुजफ्फरनगर पुलिस ने गैंग लीडर शकील और उसके दो बेटों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरनगर के खतौली में गोहत्या और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी शकील और उसके दो बेटों आजम व मोहम्मद आमिश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना पुलिस ने गोहत्या और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने जैसी संगीन घटनाओं में नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी खतौली स्तर से गैंग चार्ट का अनुमोदन प्राप्त किया गया। पुलिस के बयान के अनुसार गैंग लीडर शकील पुत्र बिन्नी, निवासी सद्दीकनगर, कस्बा खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर है। उसके साथ गिरोह के सदस्य आजम पुत्र शकील और मोहम्मद आमिश पुत्र शकील, निवासी मोहल्ला देविदास, कस्बा खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।

दो मुकदमों में दर्ज हैं गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना खतौली में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 71/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 325 बीएनएस तथा गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं मु0अ0सं0 81/2026 में धारा 109(1) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि तीनों आरोपी आपस में मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गोहत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।

शाहपुर बीडीओ के वायरल वीडियो की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित; परशुराम राम मुख्यालय संबद्ध, अरविंद त्यागी को मिला शाहपुर का प्रभार ये भी पढ़ें  शाहपुर बीडीओ के वायरल वीडियो की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित; परशुराम राम मुख्यालय संबद्ध, अरविंद त्यागी को मिला शाहपुर का प्रभार

क्षेत्र में भय और आतंक का पुलिस ने किया दावा

गैंगस्टर कार्रवाई के लिए तैयार किए गए पुलिस बयान में कहा गया है कि आरोपियों के संबंध में जनता के बीच जाकर गहनता से जांच की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का क्षेत्र में भय और आतंक व्याप्त है। इसी भय के चलते लोग उनके खिलाफ शिकायत करने अथवा गवाही देने से बचते हैं। पुलिस ने आरोपियों को शातिर किस्म का अपराधी बताते हुए कहा कि उनकी आपराधिक गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आम जनता के बीच स्वतंत्र रूप से विचरण करना जनहित में नहीं है।

मुजफ्फरनगर: निवेश के नाम पर मजदूर से 4 लाख रुपये की ठगी, 24% ब्याज का दिया था लालच ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: निवेश के नाम पर मजदूर से 4 लाख रुपये की ठगी, 24% ब्याज का दिया था लालच

अधिकारियों से अनुमोदन के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस दस्तावेज के अनुसार तीनों आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस गैंग चार्ट को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी खतौली से अनुमोदन प्राप्त हुआ।अनुमोदन के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

मुजफ्फरनगर में अंगूठी-चेन नहीं दी तो रितिक पर टूट पड़े चार युवक! कैंटीन के अंदर मारपीट, जान से मारने की धमकी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में अंगूठी-चेन नहीं दी तो रितिक पर टूट पड़े चार युवक! कैंटीन के अंदर मारपीट, जान से मारने की धमकी

Views: 107

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | मुज़फ्फरनगर डिजिटल प्रभारी। रॉयल बुलेटिन  Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित: 9 उड़ानें डायवर्ट, 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर। पी.आर.पब्लिक पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और हर्षोल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

गाजियाबाद। गाजियाबाद युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को भूख हड़ताल के चलते रात में मेरठ पुलिस द्वारा...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

उत्तर प्रदेश

बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित रालोद की किसान स्वाभिमान रैली की भारी सफलता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग