सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी
सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में तलाश शुरू कर दी। करीब छह घंटे बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मुबारिक अली निवासी चार युवक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हरियाणा काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में दौलतपुर घाट के पास उन्होंने साइकिलें रोक दीं और यमुना नदी में नहाने लगे। इसी दौरान 19 वर्षीय अनस और 24 वर्षीय फरदीन गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर DM सख्त, गांगनौली और गागलहेडी मिलों को लगाई कड़ी फटकारअनस और फरदीन के साथ मौजूद उस्मान और जैद ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
सूचना मिलते ही सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा, सीएफओ प्रताप सिंह और थाना प्रभारी गंगोह इंद्रेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और पीएसी की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसरघटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और बचाव दल लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां