जीडीपी के आंकड़ों से नहीं, गरीबों की जिंदगी में बदलाव से मापा जाए विकास: मायावती का केंद्र सरकार पर हमला

On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के सरकारी दावे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से परेशान आम जनता के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर वह किस पर भरोसा करे और किस पर नहीं। मायावती ने सरकार से विकास दर के आंकड़ों का वास्तविक लाभ करोड़ों गरीब और मेहनतकश लोगों तक पहुंचने की स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

 

भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा,  मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी  ये भी पढ़ें  भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! सैलरी में 7 हजार तक बढ़ोतरी, 50 लाख का बीमा और एयर एंबुलेंस सुविधा ये भी पढ़ें  यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! सैलरी में 7 हजार तक बढ़ोतरी, 50 लाख का बीमा और एयर एंबुलेंस सुविधा

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर को लेकर जोरदार बहस छिड़ी हुई है। यदि सरकार के दावे को प्रथम दृष्टया सही मान भी लिया जाए तो यह अच्छी बात होगी, लेकिन यदि ये आंकड़े किसी 'जुगाड़' का नतीजा हैं तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता में उम्मीद जगाने के लिए विश्वसनीय ढंग से बताना चाहिए कि उच्च विकास दर का लाभ देश की करोड़ों गरीब मेहनतकश जनता को अब तक कितना मिला है और भविष्य में कितना मिलने वाला है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया; कहा- अभी और परिपक्व होने की जरूरत ये भी पढ़ें  बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया; कहा- अभी और परिपक्व होने की जरूरत

 

बसपा प्रमुख ने कहा कि विकास के आंकड़े और उनके दावे दोधारी तलवार की तरह हैं। इनके साथ आमजन के हित से जुड़ा सवाल होने के कारण इन्हें जमीनी हकीकत से भी ज्यादा आंका जाता है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सही और उपयोगी माना जाएगा, जब वह जनता को वास्तविक रूप से भाए और उसके जीवन में समतामूलक बदलाव लाकर लोगों को खुशहाल बनाए। जीडीपी वृद्धि के आंकड़े और दावे अपनी जगह हैं, लेकिन विकास की असल हकदार देश की करोड़ों मेहनतकश जनता है। उसे विकास का लाभ मिलना और उसका असर महसूस होना देश और जनहित में जरूरी है।

 

अन्यथा करीब 140 करोड़ लोगों पर 'धनवान सरकार की गरीब जनता' होने का बोझ लगातार बना रहेगा। मायावती ने कहा कि देश का विकास तभी 'अच्छे दिन' वाला कहा जाएगा, जब करोड़ों बहुजन मेहनतकश लोगों को गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आदि से मुक्त होकर आत्मसम्मान के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा। बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय दोगुना करने और 20 लाख लोगों को सुरक्षा कवच आदि देने के लिए यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की स्थापना के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर होता कि लोगों को सीधे सरकारी नौकरी दी जाती, ताकि व्यवस्था अफसरशाही की मनमानी, भ्रष्टाचार और शोषण आदि की जंजाल से मुक्त हो सके। 

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। रामनगर के श्री राम मंदिर से सुबह...
शामली 
जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्थित मोन्ट फोर्ट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे बच्चों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

दृष्टिहीन सुनील लोधी की आवाज ने जीता CM मोहन यादव का दिल, ‘हनुमान अंश’ के भजन से मिली शोहरत; अब आंखों के इलाज और 1 लाख की मदद का ऐलान

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आने वाले दृष्टिहीन लोक गायक सुनील लोधी इन दिनों अपनी सुरीली आवाज के कारण देशभर...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
दृष्टिहीन सुनील लोधी की आवाज ने जीता CM मोहन यादव का दिल, ‘हनुमान अंश’ के भजन से मिली शोहरत; अब आंखों के इलाज और 1 लाख की मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्थित मोन्ट फोर्ट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे बच्चों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सहारनपुर के नागल थाने की पुलिस ने गैस गोदाम से भरा सिलेंडर चुराने वाले आरोपी सरफराज को 12 घंटे में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में