पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर CJP का प्रदर्शन तेज: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

On

 नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। सीजेपी के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे हैं। प्रदर्शन में पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब ये भी पढ़ें  जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: कनाडा-अमेरिका से जुड़े साजिश के तार, डिपोर्ट होंगे चिराग और मोंटी; जेलों से रची गई थी खौफनाक साजिश ये भी पढ़ें  हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: कनाडा-अमेरिका से जुड़े साजिश के तार, डिपोर्ट होंगे चिराग और मोंटी; जेलों से रची गई थी खौफनाक साजिश

उन्होंने कहा, "सरकार को दलितों, कमजोर वर्ग, गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों से इतनी नफरत क्यों है? क्या वे संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं? उन्होंने खुद को संविधान से ऊपर मान लिया है। वे हमेशा बेटियों पर अत्याचार करते हैं, चाहे वह मणिपुर की बेटी हो या दिल्ली की। उनके गुंडे कहते हैं, 'मैं मंत्री के साथ हूं, मंत्री मेरा भाई है। मैंने किसी को पीटा है, 62 टांके आए हैं, और फिर मारूंगा।' क्या आप इसे आतंकवादियों का देश बनाना चाहते हैं? फिर कोई भी बच्ची घर से बाहर नहीं निकल पाएगी।"

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: डीजीपी राजीव कृष्ण व्यक्तिगत रूप से हुए पेश, कोर्ट ने पुलिस जांच की गुणवत्ता पर उठाए सवाल ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: डीजीपी राजीव कृष्ण व्यक्तिगत रूप से हुए पेश, कोर्ट ने पुलिस जांच की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

 

वहीं, इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "पहली बात, इस एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट जोड़ा गया है। दूसरी बात, इसमें आईपीसी की धारा 308 के अलावा, 308 के अलावा 307 जोड़ने के लिए मेडिकल ओपिनियन ली जा रही है। मेडिकल ओपिनियन के लिए डॉक्टरों से बात करना जरूरी है, आज राजपत्रित अवकाश होने के कारण डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आज के अंदर ही वे इसे फाइनल कर देंगे।"

 

अक्षय लाकड़ा ने बताया कि निशु ने खुद भी एक अलग शिकायत दी है, क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए रेप की धमकी दी गई थी और दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। तीसरी बात, दिल्ली पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिस पॉडकास्ट वीडियो से यह पूरा मुद्दा उठा है, उसके हिंदी और अंग्रेजी ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्ट के जरिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के वकील ऋषभ यहां आकर दे गए हैं। उन्होंने कहा, "गिरफ्तारी को लेकर हमारी मुख्य मांग है, लेकिन आरोपी अभी दिल्ली में नहीं है।

 

दिल्ली पुलिस उसे लाएगी, यह दूसरा पहलू है। हमारी मांग है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए और हमें अतिरिक्त एफआईआर की कॉपी दी जाए। यह हमारी मुख्य मांग होगी। डीसीपी नई दिल्ली जोन-2 मौके पर मौजूद हैं, निशु के पिता भी अंदर हैं। रेप की धमकी को लेकर हम अभी शिकायत दे रहे हैं और इस पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, जिन लोगों ने उकसाया और रेप की धमकी दी, उन पर पहले कार्रवाई की मांग करते हैं।" वहीं सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से कहा कि जंतर-मंतर पर जब उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, तब वहां हिंसा हुई।

 

उन्होंने कहा, "ये लोग इतने समय से दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं, ये हमारी समझ से परे है। दिल्ली पुलिस बार-बार कह रही थी कि जंतर-मंतर पर 2,800 से ज्यादा घोर अपराधियों की पहचान की गई तो आप उन लोगों को ये छूट क्यों देना चाह रहे हैं? हमने कहा कि उन 2,800 अपराधियों की पहचान की जाए और यदि उन्होंने कोई संगीन अपराध किया है तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई करें, जेल में डालें। क्या कानून व्यवस्था दिल्ली में इतनी दुर्बल हो गई है? दिल्ली पुलिस को जवाब देना चाहिए।" सौरव दास ने कहा कि वे आज इसलिए आए हैं क्योंकि उस घटना के बाद से अब तक दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वे पहले दिन से छात्रों के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे।

Views: 33

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। रामनगर के श्री राम मंदिर से सुबह...
शामली 
जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्थित मोन्ट फोर्ट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे बच्चों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

दृष्टिहीन सुनील लोधी की आवाज ने जीता CM मोहन यादव का दिल, ‘हनुमान अंश’ के भजन से मिली शोहरत; अब आंखों के इलाज और 1 लाख की मदद का ऐलान

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से आने वाले दृष्टिहीन लोक गायक सुनील लोधी इन दिनों अपनी सुरीली आवाज के कारण देशभर...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
दृष्टिहीन सुनील लोधी की आवाज ने जीता CM मोहन यादव का दिल, ‘हनुमान अंश’ के भजन से मिली शोहरत; अब आंखों के इलाज और 1 लाख की मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्थित मोन्ट फोर्ट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे बच्चों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सहारनपुर के नागल थाने की पुलिस ने गैस गोदाम से भरा सिलेंडर चुराने वाले आरोपी सरफराज को 12 घंटे में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में