ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, 5 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
नई दिल्ली। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं और किसी उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
उम्मीदवार ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के आधिकारिक पोर्टल के जरिए प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर के संबंध में अपने दावे के समर्थन में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके आधार पर ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी आंसर की जरूर जांचें और यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ही चुनौती दर्ज करें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां