संजय निषाद ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को दिया निषाद पार्टी में आने का ऑफर, कहा- मिलेगा उचित पद और सम्मान
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिलहाल पार्टी की किसी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया है। मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि आकाश आनंद अगर निषाद पार्टी में आते हैं तो उन्हें उनकी पसंद का पद और पूरा सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने आकाश आनंद से सोच-समझकर फैसला लेने की बात कही। लखनऊ में आईएएनएस से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा, "मैं आकाश आनंद से गुजारिश करना चाहता हूं कि वे सोच-समझकर फैसला लें। एक कहावत है, जिधर जवानी चलती है, उधर जमाना चलता है। निषाद समुदाय की कोशिशों के पीछे यही सोच है।" संजय निषाद ने बहुजन आंदोलन और सामाजिक न्याय की बात करते हुए कहा कि देश की 90 प्रतिशत आबादी उन समुदायों से आती है जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से अभाव का सामना किया है।
ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, मुफ्त मिलेगा 1.10 करोड़ का दुर्घटना बीमा
उन्होंने कहा, "हजारों सालों से यह सोच रही है कि गरीब कमाएगा और अमीर उसका उपभोग करेगा, लेकिन संवैधानिक व्यवस्था में ऐसा नहीं है। सब लोग मिलकर कमाएंगे और सरकार के पैसे से गरीब, निचले पायदान के लोगों को विकास की धारा में लाया जाएगा, पढ़ाया-लिखाया जाएगा।" उन्होंने कांशीराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा का भी जिक्र किया। निषाद ने कहा, "नारा था- अंबेडकर के सपने अधूरे, कांशीराम करेंगे पूरे और विचारधारा थी अंबेडकर जी की और अब कांशीराम के सपने अधूरे, हम लोग मिलकर करेंगे पूरे। निषाद पार्टी इसी विचार पर निर्भर है।"
आकाश आनंद को लेकर उन्होंने कहा, "हम लोगों ने कांशीराम के साथ बहुत लंबे समय तक काम किया है। दो तरह की सोच थी, एक सोच पांच हजार बरस से थी कि भगवान ने लोगों को गरीब बना दिया, झोपड़ी वाले कमाएंगे, खोपड़ी वाले खाएंगे, गरीब कमाएंगे, अमीर लोग खाएंगे। लेकिन संवैधानिक व्यवस्था में ऐसा कुछ नहीं है।" उन्होंने युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा, "निश्चित रूप से जिधर जवानी चलती है, उधर जमाना चलता है। युवा आएगा तभी उसका भविष्य बनेगा। युवाओं को आगे लाना ही हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि यह लंबे समय तक की लड़ाई है। एक दिन की नहीं, पांच हजार वर्ष की यह बीमारी एक दिन में खत्म नहीं होगी। उसके लिए युवाओं को ही प्रशिक्षित करना, युवाओं को अवसर देना ही हमारी प्राथमिकता है और युवाओं से ही बदलाव आएगा।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां