महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लगने से अफरा-तफरी, 9 बच्चों समेत 58 मरीज सुरक्षित बचाए गए
मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के आकाशवाणी चौक इलाके स्थित एशियन हॉस्पिटल में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में से 9 नवजात बच्चों सहित 58 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, मामले की छानबीन जारी है ।
इनमें 5 बच्चों को घाटी अस्पताल, 3 को एमजीएम अस्पताल और एक बच्चे को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग दूसरे वार्ड और मंजिलों तक फैल नहीं सकी । आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां