मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को घर से करीब 50 मीटर दूर कूड़े के ढेर में दबा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पपिंद्र पुत्र हरफूल बुधवार से लापता था। परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को घर के पास कूड़े के ढेर में उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण धरने पर बैठ गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ जिलाधिकारी और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कई घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
ये भी पढ़ें मेरठ : छात्रवृत्ति के लिए खुला पोर्टल, आलू किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद और ई०वी०एम० वेयरहाउस खुलासूचना पर पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया तथा मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। शाम करीब सवा पांच बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजनघटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी देहात अभिजीत कुमार ने ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां