बागपत में युवती से बदसलूकी के आरोप पर दो पक्षों में बवाल, पथराव और फायरिंग; पुलिस पर भी हमला, 38 पर केस और 9 गिरफ्तार
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव में बृहस्पतिवार देर रात युवती से अभद्रता के विवाद को लेकर आसिफ और अब्बास पक्ष के बीच जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव, धारदार हथियारों से हमला और फायरिंग हुई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। देर रात दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और धारदार हथियार चलने के साथ फायरिंग भी हुई।हिंसा में एक पक्ष के अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद, सूफियान गोली के छर्रे लगने से घायल हुए, जबकि सैयूब और इश्तयार धारदार हथियार के हमले में घायल बताए गए। दूसरे पक्ष के आसमोहम्मद की आंख में गोली के छर्रे लगे, जबकि साजिद, आसिफ, समीर और जुनैद धारदार हथियार लगने से घायल हुए। घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।
ये भी पढ़ें बागपत में प्राथमिक विद्यालय माखर बिनौली का सीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजापुलिस टीम पर भी पथराव और फायरिंग का आरोप
घटना की सूचना पर छपरौली थाने के एसआई सुनील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने के दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पथराव और फायरिंग कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने गलियों में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर कई आरोपियों की पहचान की। मामले में अब्बास, आजाद, दाऊद, कौशर, जावेद उर्फ मोना, सैयूब, इश्तयार, साजिद, आसिफ, जुनैद, गुलफाम, गुलजार, समीर समेत 25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने नामजद आरोपियों कौशर, इश्तयार, साजिद, समीर और जावेद उर्फ मोना के अलावा पहचान होने पर रोजुद्दीन, आमिर, नईम और अनीस को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
युवती से अभद्रता को लेकर शुरू हुआ विवाद
आसिफ पक्ष का आरोप है कि अब्बास पक्ष के लोगों ने अभद्रता की थी और विरोध करने पर उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। वहीं, अब्बास पक्ष का आरोप है कि परिवार के लोग घर में बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी आसिफ पक्ष के लोग जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और हमला करने के साथ फायरिंग की।
एक पक्ष की ओर से यह भी बताया गया कि परिवार की युवती से कथित अभद्रता के बाद विवाद शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
आरोपियों के घरों पर पुलिस तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने रातभर आरोपियों की तलाश में नलकूपों और रिश्तेदारियों में दबिश दी। दोनों पक्षों के आरोपियों के घरों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति न बने।
सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि ककौर कलां गांव में हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां