इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

On

 रोम। जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है। उसने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था। उनकी सरकार अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है। इस उपलब्धि पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर खुशी जताई और इसे आभार तथा जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वीकार किया।

 

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें ये भी पढ़ें  नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें

आईआरजीसी का दावा: अमेरिकी हमले के जवाब में कुवैत, जॉर्डन और इराक में सैन्‍य ठिकानों को बनाया निशाना ये भी पढ़ें  आईआरजीसी का दावा: अमेरिकी हमले के जवाब में कुवैत, जॉर्डन और इराक में सैन्‍य ठिकानों को बनाया निशाना

उन्होंने लिखा, "आज हमारी सरकार इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है। मैं इस तथ्य का स्वागत आभार और बड़ी जिम्मेदारी के साथ करती हूं। क्योंकि स्थिरता कोई ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जिसे दिखाया जाए, बल्कि यह वह आधार है जो किसी देश को योजना बनाने, फैसले लेने, अपने वादे निभाने और सम्मान हासिल करने में मदद करता है।"

भू-राजनीतिक तनाव के बीच नीदरलैंड ने बदली सोने की 'तिजोरी': 86 टन गोल्ड अमेरिका-कनाडा से लंदन ट्रांसफर ये भी पढ़ें  भू-राजनीतिक तनाव के बीच नीदरलैंड ने बदली सोने की 'तिजोरी': 86 टन गोल्ड अमेरिका-कनाडा से लंदन ट्रांसफर

 

मेलोनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को समर्थन देने, सुरक्षा मजबूत करने, सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इटली की साख और प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अच्छे नतीजे मिले हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह स्थिरता किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है, बल्कि उस एकजुट गठबंधन का परिणाम है जिसने चार वर्षों तक एक साझा दृष्टिकोण के साथ शासन किया।

 

हमारा यह साथ किसी के विरोध में नहीं, बल्कि इटली के विकास की योजना को पूरा करने के लिए था। मुझे नहीं लगता कि यह कोई संयोग है कि आज गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाली तीनों सरकारें मध्य-दक्षिणपंथी (सेंटर-राइट) गठबंधन की रही हैं। स्थिरता तभी संभव होती है जब गठबंधन के पास समान मूल्य, लक्ष्य और देश के लिए एक साझा दूरदृष्टि हो।" मेलोनी ने कहा कि यह स्थिरता 2022 में इटली की जनता की ओर से जताए गए भरोसे की वजह से संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के भरोसे को कभी भी 'ब्लैंक चेक' नहीं माना और न ही इसे कभी हल्के में लिया।

 

अगले वर्ष होने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार फिर से जनता के सामने जाएगी और बताएगी कि उसने क्या काम किया है और भविष्य के लिए उसकी क्या योजनाएं हैं। उन्होंने लिखा, "अगले साल हम फिर नागरिकों के सामने जाएंगे। हम बताएंगे कि हमने क्या किया, क्या करना बाकी है और भविष्य के लिए हमारी क्या सोच है। इसके बाद जनता तय करेगी कि क्या हम इस सफर को आगे बढ़ाने के हकदार हैं। तब तक हमारा काम जारी रहेगा।" इटली की प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बारी शहर में चिह्नित करेगी, जहां सरकार अपने कामकाज और आगे की योजनाओं पर चर्चा करेगी।

 

22 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला ने रोम स्थित क्विरिनाले पैलेस में मेलोनी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। वह इटली के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। मेलोनी ने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा था। 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं और 27 साल की उम्र में 'एज‍ियोन जियोवानी' पार्टी के युवा संगठन 'एलेन्जा नाज‍ियोनाले' की नेता बनीं। 29 साल की उम्र में वे पहली बार संसद सदस्य चुनी गईं। 15वीं संसद के दौरान उन्होंने प्रतिनिधि सभा की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। मेलोनी के नाम इटली की सबसे कम उम्र की मंत्री बनने का रिकॉर्ड भी है। वर्ष 2008 में, केवल 31 साल की उम्र में, वह इटली की युवा मामलों की मंत्री बनी थीं। 

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! स्याना के दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिलाबदर

बुलंदशहर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्याना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! स्याना के दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिलाबदर

जयपुर के इस्कॉन मंदिर में लगी आग, राजस्थान सीएम के दौरे से ठीक पहले बड़ा हादसा टला

  जयपुर। जयपुर के मुहाना में इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के दौरान मंदिर परिसर में रखे गैस सिलेंडर में   उनकी...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
जयपुर के इस्कॉन मंदिर में लगी आग, राजस्थान सीएम के दौरे से ठीक पहले बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। भोपा-मुज़फ्फरनगर मार्ग पर रहकड़ा पुलिया के समीप एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

भोपाल में नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा, 4 साल तक शोषण का आरोप; कॉलेज लाइब्रेरियन पर FIR, आरोपी फरार

भोपाल के कजलीखेड़ा क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने कॉलेज के लाइब्रेरियन पर शादी का...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़  
भोपाल में नर्सिंग छात्रा को शादी का झांसा, 4 साल तक शोषण का आरोप; कॉलेज लाइब्रेरियन पर FIR, आरोपी फरार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

  रोम। जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली   उन्होंने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! स्याना के दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिलाबदर

बुलंदशहर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्याना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! स्याना के दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिलाबदर

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम