बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

On

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मरीजों की सुविधा और संक्रमण नियंत्रण के लिए अस्पताल में अलग ओपीडी, जांच व्यवस्था और आइसोलेशन वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रूम नंबर 113 में अलग ओपीडी कक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही बुखार से पीड़ित मरीजों की प्रारंभिक जांच के लिए अलग फीवर क्लीनिक की व्यवस्था की गई है, जहां चिकित्सकों की तैनाती रहेगी।

बिजनौर में तटबंध निर्माण और बजट पर सियासी घमासान: पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने उठाए 150 करोड़ खर्च और गुणवत्ता पर सवाल, डीएम और सिंचाई विभाग ने दी सफाई ये भी पढ़ें  बिजनौर में तटबंध निर्माण और बजट पर सियासी घमासान: पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने उठाए 150 करोड़ खर्च और गुणवत्ता पर सवाल, डीएम और सिंचाई विभाग ने दी सफाई

सीएमएस डॉ. त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार है। दवाओं, जांच और मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

बिजनौर: एनएचआई 34 पर कट की मांग को लेकर भाकियू का धरना, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त ये भी पढ़ें  बिजनौर: एनएचआई 34 पर कट की मांग को लेकर भाकियू का धरना, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त

10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसमें पांच बेड पुरुषों और पांच बेड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है।

बिजनौर में ‘पटाखा गैंग’ पर यातायात पुलिस का बुलडोजर एक्शन: अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर कुचला, बाइकर्स में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  बिजनौर में ‘पटाखा गैंग’ पर यातायात पुलिस का बुलडोजर एक्शन: अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सड़क पर बिछाकर कुचला, बाइकर्स में मचा हड़कंप

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मरीजों की जांच अलग व्यवस्था के तहत की जाएगी। इसके अलावा स्वाइन फ्लू से संबंधित मरीजों के आवागमन के लिए अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, ताकि सामान्य मरीजों को परेशानी न हो और संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

सीएमएस डॉ. त्यागी ने आमजन से अपील की कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में दवाओं, जांच, उपचार और आइसोलेशन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

नवीनतम

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

  रोम। जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली   उन्होंने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

गौतमबुद्धनगर के तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने 14 सितंबर से बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। राकेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुक्रताल में धानिया इंटरप्राइजेज द्वारा सोलर प्लांट के लिए बिछाई गई 33 केवी की विद्युत लाइन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा नोएडा का इस्कॉन मंदिर, विदेशों से मंगाए गए कई टन फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा नोएडा का इस्कॉन मंदिर, विदेशों से मंगाए गए कई टन फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम