बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा! स्याना के दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिलाबदर
बुलंदशहर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्याना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
जिलाबदर किए गए आरोपियों की पहचान शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन पुत्र मुन्ने उर्फ इजारत उर्फ जराकत हुसैन, निवासी मोहल्ला चौधरियान, कस्बा व थाना स्याना और मतलूब पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, पट्टी हरनाम सिंह, कस्बा व थाना स्याना के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश पर दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया है। आदेश के अनुपालन में 4 सितंबर 2026 को स्याना पुलिस ने दोनों के निवास स्थान पर मुनादी कराकर जिलाबदर की कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक का निधन, लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांसपुलिस के अनुसार शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन के खिलाफ थाना स्याना में मारपीट समेत अन्य धाराओं में कुल छह मुकदमे, जबकि मतलूब के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वरुण शर्मा को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य करने का 18 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है, जिसके दौरान उन्होंने इंडिया टीवी, साधना न्यूज़, प्राइम न्यूज़ और इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित टीवी चैनलों के साथ-साथ नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीति (पॉलिटिक्स) की खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाले वरुण शर्मा ने बुलंदशहर क्षेत्र की राजनीतिक हलचलों और बड़ी आपराधिक घटनाओं को लंबे समय तक प्रमुखता से कवर कर पत्रकारिता जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। बुलंदशहर जनपद से संबंधित किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना या समाचार के लिए उनसे उनके मोबाइल नंबर 9058504141 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां