बुलंदशहर में शातिर चोर गिरफ्तार! ब्लड टेस्ट मशीन से लेकर ट्यूबवेल स्टार्टर तक बरामद, बाइक भी कब्जे में
बुलंदशहर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्याना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्लड टेस्ट मशीन, ट्यूबवेल का स्टार्टर, प्लास, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खाद मोहन नगर के कच्चे रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान ललित कुमार पुत्र महिपाल, निवासी ग्राम नयांगांव, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी किया गया स्टार्टर, एक प्लास, 1100 रुपये नकद, एक ब्लड टेस्ट मशीन (सीरियल नंबर SN 850191 EUROCOUNT TS) और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।
ट्यूबवेल और पैथोलॉजी लैब में चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 11 जुलाई 2026 को ग्राम खाद मोहन नगर के जंगल स्थित ट्यूबवेल से स्टार्टर और झटका मशीन चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्याना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके अलावा 31 अगस्त 2026 को मौहल्ला चांदपुर चुंगी के पास स्थित एक पैथोलॉजी लैब से ब्लड टेस्ट करने वाली मशीन चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में भी थाना स्याना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वरुण शर्मा को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य करने का 18 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है, जिसके दौरान उन्होंने इंडिया टीवी, साधना न्यूज़, प्राइम न्यूज़ और इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित टीवी चैनलों के साथ-साथ नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीति (पॉलिटिक्स) की खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाले वरुण शर्मा ने बुलंदशहर क्षेत्र की राजनीतिक हलचलों और बड़ी आपराधिक घटनाओं को लंबे समय तक प्रमुखता से कवर कर पत्रकारिता जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। बुलंदशहर जनपद से संबंधित किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना या समाचार के लिए उनसे उनके मोबाइल नंबर 9058504141 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां