हमीरपुर: एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने डेयरी प्रतिष्ठानों में मारा छापा, कई कुंतल खाद्य सामग्री कराई नष्ट

On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मौदहा कर्णवीर सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौदहा कस्बे में विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मौदहा राजकुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त खाद्य गौरी शंकर, प्रभारी निरीक्षक संजय यादव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं मृत्युंजय कुमार की टीम द्वारा कानपुर-सागर रोड स्थित न्यू किसान डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच के लिए केक, पनीर एवं घी के नमूने संकलित किए गए। मौके पर 50 किलोग्राम पनीर, 60 किलोग्राम क्रीम, 20 किलोग्राम घी, 60 किलोग्राम दही एवं 10 किलोग्राम मावा दूषित खाने योग्य न पाए जाने पर नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कराया गया।

बांदा में प्रसव के बाद अविवाहित युवती ने नवजात को अपनाने से किया इंकार, अस्पताल में मची सनसनी ये भी पढ़ें  बांदा में प्रसव के बाद अविवाहित युवती ने नवजात को अपनाने से किया इंकार, अस्पताल में मची सनसनी

 

बांदा: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने वाला आरोपी राजस्थान से आकर गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बांदा: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने वाला आरोपी राजस्थान से आकर गिरफ्तार

टीम द्वारा किसान डेयरी, मौदहा एवं श्याम दूध डेयरी का भी निरीक्षण किया गया। किसान डेयरी से दूध एवं पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान किसान डेयरी पर दूषित फफूंद युक्त 150 किलोग्राम दही एवं 40 किलोग्राम क्रीम पाए जाने पर उन्हें भी मौके पर ही नष्ट कराया गया।

हमीरपुर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: 50 से अधिक घरों में घुसा पानी, पानी के तेज बहाव में फंसी रोडवेज बस ये भी पढ़ें  हमीरपुर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार: 50 से अधिक घरों में घुसा पानी, पानी के तेज बहाव में फंसी रोडवेज बस

उपजिलाधिकारी ने बताया कि नष्ट कराई गई खाद्य सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 64,000 रुपये है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा संकलित किए गए नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को भी निर्देशित किया है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न करें।

Views: 2

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर। पी.आर.पब्लिक पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और हर्षोल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

गाजियाबाद। गाजियाबाद युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को भूख हड़ताल के चलते रात में मेरठ पुलिस द्वारा...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! बाल कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेड़ी स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! बाल कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को क्रिकेट में बनेगा नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर का महीना एक और खास मुकाबला लेकर आने वाला है। टीम इंडिया पहली बार...
खेल  क्रिकेट 
जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को क्रिकेट में बनेगा नया इतिहास

मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 33वां स्थापना दिवस लखनऊ में धूमधाम से संपन्न

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 33वां स्थापना दिवस समारोह ‘स्वदेशी व्यापारी कुंभ’ के रूप में लखनऊ स्थित अंबेडकर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 33वां स्थापना दिवस लखनऊ में धूमधाम से संपन्न

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित रालोद की किसान स्वाभिमान रैली की भारी सफलता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस की दबिश! स्वतंत्र भारद्वाज समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया, स्थानीय थाने को सूचना न देने का दावा

बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के धमेड़ा नारा गांव से दिल्ली पुलिस द्वारा स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो युवकों को हिरासत में...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस की दबिश! स्वतंत्र भारद्वाज समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया, स्थानीय थाने को सूचना न देने का दावा

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप! कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने दी तहरीर, वीडियो वायरल

बुलंदशहर। शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक श्रीभगवान...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप! कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने दी तहरीर, वीडियो वायरल

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग