मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! बाल कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश
मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेड़ी स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाई-बहनों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग का लाभ लिया।
इस अवसर पर सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी जयंती दीदी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन पवित्रता, दिव्यता, प्रेम, सत्यता और श्रेष्ठ कर्मों की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन में दिव्य गुणों को धारण करने और आत्मिक जागृति का संदेश देता है। वर्तमान समय में मनुष्य को बाहरी परिस्थितियों के साथ-साथ अपने मन को भी सकारात्मक और शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है। राजयोग के अभ्यास से मन को शांत, एकाग्र और शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: खेत में गन्ना बांधते समय सांप के डसने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में नहीं मिला टीकाकार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आध्यात्मिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं तथा उनके जीवन संदेश को प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सेवा केंद्र का वातावरण आध्यात्मिकता, उमंग और आनंद से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सरला, शालिनी, गीता, अंजू और मंजू सहित अन्य भाई-बहन मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां