बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस की दबिश! स्वतंत्र भारद्वाज समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया, स्थानीय थाने को सूचना न देने का दावा
बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के धमेड़ा नारा गांव से दिल्ली पुलिस द्वारा स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो युवकों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज के साथ पवन नाम के युवक को भी अपने साथ लेकर रवाना हुई है।
बताया जा रहा है कि CJP प्रोटेस्ट हिंसा मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज है। इसी मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम बुलंदशहर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया।जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के नैथला निवासी टैक्सी चालक हरिशंकर उर्फ अन्नू के घर ठहरे हुए थे। हरिशंकर ने कैमरे पर सामने नहीं आने की शर्त पर बताया कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज को अपने साथ लेकर गई है।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक का निधन, लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांसवहीं, इस मामले में बुलंदशहर पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने स्थानीय थाने में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से स्थानीय थाने को रवानगी की सूचना भी नहीं दी गई।
दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों युवकों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वरुण शर्मा को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य करने का 18 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है, जिसके दौरान उन्होंने इंडिया टीवी, साधना न्यूज़, प्राइम न्यूज़ और इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित टीवी चैनलों के साथ-साथ नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीति (पॉलिटिक्स) की खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाले वरुण शर्मा ने बुलंदशहर क्षेत्र की राजनीतिक हलचलों और बड़ी आपराधिक घटनाओं को लंबे समय तक प्रमुखता से कवर कर पत्रकारिता जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। बुलंदशहर जनपद से संबंधित किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना या समाचार के लिए उनसे उनके मोबाइल नंबर 9058504141 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां