अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी! बोले- परिवार और पार्टी को हुई बड़ी क्षति
बुलंदशहर। शिकारपुर विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अनिल शर्मा के निधन को परिवार और भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि अनिल शर्मा एक कद्दावर नेता थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और चार बार विधायक भी रहे। पार्टी के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा के निधन से भाजपा ने एक अनुभवी और मजबूत जनप्रतिनिधि खो दिया है। उनके जाने से पार्टी और क्षेत्र की राजनीति में जो कमी आई है, उसे पूरा करना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक का निधन, लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांसश्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास देश से जुड़े मुद्दों पर केवल विरोध और देशविरोधी बातें करने के अलावा कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद भोला सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, एमएलसी ऋषिपाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार वरुण शर्मा को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य करने का 18 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है, जिसके दौरान उन्होंने इंडिया टीवी, साधना न्यूज़, प्राइम न्यूज़ और इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित टीवी चैनलों के साथ-साथ नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीति (पॉलिटिक्स) की खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाले वरुण शर्मा ने बुलंदशहर क्षेत्र की राजनीतिक हलचलों और बड़ी आपराधिक घटनाओं को लंबे समय तक प्रमुखता से कवर कर पत्रकारिता जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। बुलंदशहर जनपद से संबंधित किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सूचना या समाचार के लिए उनसे उनके मोबाइल नंबर 9058504141 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां