शामली: एससी-एसटी परिवारों के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई मदद, अब 5 लाख आय वाले भी होंगे पात्र

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता राशि और आय सीमा के दायरे में हुई बड़ी बढ़ोतरी

On

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद का दायरा बढ़ा दिया है। अब सालाना 5 लाख रुपये तक की आय वाले परिवार भी इस योजना के पात्र होंगे।

शामली: केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन वर्गों के लोगों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज में मिलने वाली आर्थिक मदद का दायरा बढ़ा दिया है। शामली की जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी सहायता मिल सकेगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी के अनुसार, अब सालाना पांच लाख रुपये तक की आय वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार भी इस योजना के तहत मदद पाने के हकदार होंगे। इससे पहले तक यह मदद केवल तीन लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों को ही दी जाती थी। आय सीमा के इस दायरे को बढ़ाए जाने से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जो गंभीर बीमारी के इलाज का भारी खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं।

शामली में अंकित बालियान की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब! नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर उठी आवाज; कानून व्यवस्था पर भी घमासान ये भी पढ़ें  शामली में अंकित बालियान की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब! नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर उठी आवाज; कानून व्यवस्था पर भी घमासान

इन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी बढ़ी हुई मदद

इस योजना के तहत केवल आय सीमा ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि अलग-अलग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि हार्ट, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के साथ-साथ कैंसर जैसी घातक बीमारियों के इलाज के लिए अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के लोग पिछले कई सालों से इस बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है।

शामली में नहर पटरी पर पेड़ों की कटाई पर विवाद: 1200 से अधिक शीशम के पेड़ों पर चला आरा, उठ रहे सवाल ये भी पढ़ें  शामली में नहर पटरी पर पेड़ों की कटाई पर विवाद: 1200 से अधिक शीशम के पेड़ों पर चला आरा, उठ रहे सवाल

जानिए किस बीमारी के इलाज के लिए मिलेगी कितनी अधिकतम राशि

सरकार द्वारा तय की गई नई दरों के अनुसार, अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम सहायता राशि तय की गई है। हार्ट सर्जरी के इलाज के लिए अब अधिकतम 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, किडनी की सर्जरी कराने या डाइलिसिस करवाने के लिए मरीजों को अधिकतम 3.50 लाख रुपये तक की मदद मिल सकेगी। कैंसर की सर्जरी या कीमोथेरेपी के लिए सरकार की तरफ से अधिकतम 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की जाएगी।

शामली की निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाने का आरोप! धुएं से परेशान ग्रामीणों ने उठाए प्रदूषण पर सवाल, जांच की मांग ये भी पढ़ें  शामली की निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाने का आरोप! धुएं से परेशान ग्रामीणों ने उठाए प्रदूषण पर सवाल, जांच की मांग

इसी तरह, ब्रेन सर्जरी कराने वाले मरीजों के लिए अधिकतम सहायता राशि 2.00 लाख रुपये तय की गई है। अगर किसी मरीज को किडनी या आर्गन ट्रांसप्लाट करवाना है, तो उसके लिए अधिकतम 3.50 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। स्पाइन सर्जरी के इलाज के लिए सरकार की तरफ से अधिकतम 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इन सभी बीमारियों के अलावा, अगर कोई अन्य गंभीर बीमारी है तो उसके इलाज के लिए भी अधिकतम 2.00 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

साल 2018 के बाद अब हुआ है यह बड़ा बदलाव

जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि यह पूरी योजना केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले डा0आम्बेडकर फाउडेंशन द्वारा चलाई जाती है। डा0आम्बेडकर फाउडेंशन ही एससी और एसटी परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह मेडिकल सहायता राशि देता है। इस मेडिकल सहायता योजना में इससे पहले साल 2018 में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब जाकर यह नया संशोधन किया गया है। यह आर्थिक मदद सीधे उन एससी और एसटी परिवारों को दी जाती है जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

मुजफ्फरनगर। पी.आर.पब्लिक पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और हर्षोल्लास के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पी आर पब्लिक विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

गाजियाबाद। गाजियाबाद युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को भूख हड़ताल के चलते रात में मेरठ पुलिस द्वारा...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबादः संतोष हॉस्पिटल में भर्ती रवि गौतम से मिलने उमड़े समर्थक, पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल; झड़प-पथराव के दावों की पुष्टि नहीं

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! बाल कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेड़ी स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! बाल कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, राजयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश

जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को क्रिकेट में बनेगा नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सितंबर का महीना एक और खास मुकाबला लेकर आने वाला है। टीम इंडिया पहली बार...
खेल  क्रिकेट 
जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को क्रिकेट में बनेगा नया इतिहास

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में बुधवार से लापता चल रहे 40 वर्षीय पपिंद्र का शव शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में लापता युवक का शव कूड़े के ढेर में दबा मिला! हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहकर लापता हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना में नहाते समय दो युवक गहरे पानी में बहे, लापता; दौलतपुर घाट पर 6 घंटे से तलाश जारी

सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित रालोद की किसान स्वाभिमान रैली की भारी सफलता ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान स्वाभिमान रैली की सफलता से बदला समीकरण, जयंत चौधरी को मिला गुर्जरों का साथ

बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस की दबिश! स्वतंत्र भारद्वाज समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया, स्थानीय थाने को सूचना न देने का दावा

बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के धमेड़ा नारा गांव से दिल्ली पुलिस द्वारा स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो युवकों को हिरासत में...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस की दबिश! स्वतंत्र भारद्वाज समेत 2 युवकों को हिरासत में लिया, स्थानीय थाने को सूचना न देने का दावा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग