शामली की निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाने का आरोप! धुएं से परेशान ग्रामीणों ने उठाए प्रदूषण पर सवाल, जांच की मांग

शामली। शामली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निकिता पेपर मिल पर पॉलिथीन जलाकर पेपर मिल की भट्टियां चलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के गांवों में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फसलों और भूमिगत जल पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाला धुआं आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। आरोप है कि प्रदूषण के कारण क्षेत्र में दमा, टीबी, त्वचा संबंधी बीमारियों समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, किसानों ने भी फसलों को नुकसान होने और भूमिगत जल के प्रदूषित होने की आशंका जताई है।

शामली में रबी बीजों की ऑनलाइन बुकिंग का अवसर, 30 सितंबर तक कराएं पंजीकरण ये भी पढ़ें  शामली में रबी बीजों की ऑनलाइन बुकिंग का अवसर, 30 सितंबर तक कराएं पंजीकरण

ग्रामीणों ने शामली प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि खुले तौर पर धुआं निकलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

अंकित हत्याकांड: सिम खरीदते आर्यन-सत्यम का वीडियो आया सामने, दोनों पर एक-एक लाख का इनाम ये भी पढ़ें  अंकित हत्याकांड: सिम खरीदते आर्यन-सत्यम का वीडियो आया सामने, दोनों पर एक-एक लाख का इनाम

बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण इस समस्या को लेकर मिल मालिक अशोक बंसल के पास पहुंचे तो कथित तौर पर उन्होंने पॉलिथीन जलाने के लिए लाइसेंस होने की बात कही। हालांकि, लाइसेंस वास्तव में किस प्रकार के ईंधन के इस्तेमाल की अनुमति देता है और मिल में किस सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसकी पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।

अंकित बालियान के घर पहुंचे संजीव बालियान व मासूम शर्मा, परिजनों से मिले; साथ काम करने वाले दिवंगत कलाकार को दी श्रद्धांजलि ये भी पढ़ें  अंकित बालियान के घर पहुंचे संजीव बालियान व मासूम शर्मा, परिजनों से मिले; साथ काम करने वाले दिवंगत कलाकार को दी श्रद्धांजलि

अब सवाल यह है कि क्या निकिता पेपर मिल के पास पॉलिथीन अथवा प्लास्टिक आधारित अपशिष्ट को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने की वैध अनुमति है? यदि अनुमति है तो क्या मिल निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालन कर रही है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

ग्रामीणों की मांग है कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग मिल के ईंधन, उत्सर्जन और पर्यावरणीय अनुमति की जांच करे तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

 

 

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

  रोम। जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली   उन्होंने...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के नाम बड़ी उपलब्धि: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का बनाया रिकॉर्ड

नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

गौतमबुद्धनगर के तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने 14 सितंबर से बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। राकेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 14 सितंबर से बड़ा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ मोर्चा

मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

मोरना (मुज़फ्फरनगर)। तीर्थनगरी शुक्रताल में धानिया इंटरप्राइजेज द्वारा सोलर प्लांट के लिए बिछाई गई 33 केवी की विद्युत लाइन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल सोलर प्लांट तार चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने पकडा चोर, 300 मीटर तार बरामद

जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा नोएडा का इस्कॉन मंदिर, विदेशों से मंगाए गए कई टन फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा नोएडा का इस्कॉन मंदिर, विदेशों से मंगाए गए कई टन फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम